Move to Jagran APP

Mulayam Singh Yadav: पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से सुधरा नहीं मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य

Mulayam Singh Yadav Health latest update मुलायम सिंह यादव बीते वर्ष कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे हैं। 83 वर्षीय मुलायम सिंह यादव इन दिनों काफी कमजोर भी हो गए है और राष्ट्रपति चुनाव में व्हीलचेयर से वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 02 Oct 2022 04:48 PM (IST)Updated: Sun, 02 Oct 2022 08:06 PM (IST)
Mulayam Singh Yadav: पत्नी साधना गुप्ता के निधन के बाद से सुधरा नहीं मुलायम सिंह यादव का स्वास्थ्य
Samajwadi Party Patron : Mulayam Singh Yadav

लखनऊ, जेएनएन। Samajwadi Party Patron Mulayam Singh Yadav: उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) देश में समाजवाद के वट वृक्ष माने जाते हैं। पत्नी साधाना गुप्ता (Sadhna Gupta) के निधन के बाद दस जुलाई को लखनऊ में उनकी अन्येष्टि में शामिल होने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम लौटे और तभी से मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं।

loksabha election banner

मुलायम सिंह यादव की पत्नी साधना गुप्ता को फेफड़े में इंफेक्शन की शिकायत थी। समाजवादी पार्टी के गठन के बाद चार अक्टूबर 1992 से एक जनवरी 2017 तक अध्यक्ष रहे मुलायम सिंह यादव बीते वर्ष कोरोना से संक्रमित होने के बाद से ही अस्वस्थ चल रहे हैं। 83 वर्षीय मुलायम सिंह यादव इन दिनों काफी कमजोर भी हो गए है और राष्ट्रपति चुनाव में व्हीलचेयर से वोट डालने के लिए संसद भवन पहुंचे थे।

मुलायम सिंह की तबियत बिगड़ने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उनके बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) लखनऊ से दिल्ली रवाना हो गए। मुलायम सिंह यादव के भाई शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) भी मेदांता अस्पताल पहुंचे हैं। उनके साथ मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव भी हैं।

चार दशक से राजनीति में सक्रिय

उत्तर प्रदेश के साथ देश की राजनीति में करीब चार दशक से सक्रिय मुलायम सिंह यादव की तबीयत बीते तीन महीने से काफी खराब हो गई थी। उनको तभी गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसी दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी उनके मिलने गए थे। देवेगौड़ा तथा इंद्र कुमार गुजराल सरकार में रक्षा मंत्री रहे मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से लोकसभा के सदस्य हैं। इससे पहले वह आजमगढ़, बदायूं तथा सम्भल से भी लोकसभा सदस्य थे।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवम्बर 1939 को इटावा के सैफई गांव में मूर्ति देवी व सुघर सिंह यादव के किसान परिवार में हुआ। मुलायम सिंह यादव पांच भाई-बहनों में रतनसिंह यादव से छोटे व अभयराम सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव, राजपाल सिंह और कमला देवी से बड़े हैं। पिता सुघर सिंह उन्हें पहलवान बनाना चाहते थे किन्तु पहलवानी में अपने राजनीतिक गुरु चौधरी नत्थूसिंह को मैनपुरी में आयोजित एक कुश्ती-प्रतियोगिता में प्रभावित करने के पश्चात उन्होंने नत्थू सिंह के परम्परागत विधान सभा क्षेत्र जसवन्त नगर से अपना राजनीतिक सफर शुरू किया। राजनीति में आने से पहले मुलायम सिंह यादव ने आगरा विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातकोत्तर एमए और बीटीसी बाद इंटर कालेज में प्रवक्ता की नौकरी भी थी थे। राजनीति में सक्रिय होने के बाद नौकरी से त्यागपत्र दे दिया।

राजनीतिक सफर

मुलायम सिंह यादव 1967 में पहली बार विधानसभा के सदस्य चुने गये और मंत्री बने। 1992में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई। तीन बार क्रमश: 5 दिसम्बर 1989 से 24 जनवरी 1991 तक, 5 दिसम्बर 1993 से 3 जून 1996 तक और 29 अगस्त 2003 से 11 मई 2007 तक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे।

सदस्यता

  • विधान परिषद 1982-1985
  • विधान सभा 1967, 1974, 1977, 1985, 1989, 1991, 1993 और 1996 (आठ बार)
  • विपक्ष के नेता, उत्तर प्रदेश विधान परिषद 1982-1985
  • विपक्ष के नेता, उत्तर प्रदेश विधान सभा 1985-1987

    केंद्रीय कैबिनेट मंत्री

  • सहकारिता और पशुपालन मंत्री 1977
  • रक्षा मंत्री 1996-1998

केशव प्रसाद मौर्य ने की शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना

उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मुलायम सिंह यादव जी की सेहत खराब होने की जानकारी मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई। मैं भगवान से उनके शीघ्र स्वस्थ्य होने की कामना एवं प्रार्थना करता हूं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.