Mulayam Singh Yadav Health Update : पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव में संक्रमण का प्रकोप हो रहा कम
Mulayam Singh Yadav Health Update छह अगस्त को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत पर मेदांता में भर्ती कराया।
लखनऊ, जेएनएन। Mulayam Singh Yadav Health Update : पूर्व मुख्यमंत्री सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह मेदांता लखनऊ के आइसीयू में भर्ती हैं। जांच में उनमें संक्रमण का स्तर कम पाया गया है।
अस्पताल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर के मुताबिक, पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव को पेट दर्द की शिकायत पर परिवार के सदस्यों ने छह अगस्त को मेदांता में भर्ती कराया। यहां अल्ट्रासाउंड, खून व पेशाब की जांच कराई गईं। इसमें यूरेनरी ट्रैक्ट में इंफेक्शन पाया गया। ऐसे में संक्रमण कम करने के लिए एंटीबायोटिक की डोज दी जा रही है। इसके बाद फिर जांचें कराई गईं। इसमें संक्रमण का स्तर कम पाया गया।
गौरतलब है कि 80 वर्षीय पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की पिछले कई महीनों से तबीयत खराब चल रही है। उनके पेट में लगातार तकलीफ बनी हुई है। पिछले कुछ महीनों में उनको कई बार लोहिया संस्थान और मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया जा चुका है।