Move to Jagran APP

मुलायम सिंह यादव लखनऊ में शॉपिंग के लिए पहुंचे खादी आश्रम, कर्मचारियों से की बातचीत

लखनऊ के हजरतगंज स्‍थित खादी आश्रम खरीददारी करने समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पहुंचे। यहां उन्‍होंने खादी वस्त्रों की खरीदारी की। इस दौरान मुलायम सिंह के साथ एमएलसी आशू मलिक भी मौजूद रहे।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Fri, 04 Dec 2020 06:29 PM (IST)Updated: Sat, 05 Dec 2020 06:13 AM (IST)
मुलायम सिंह यादव लखनऊ में शॉपिंग के लिए पहुंचे खादी आश्रम, कर्मचारियों से की बातचीत
लखनऊ के हजरतगंज स्‍थित खादी आश्रम समाजवादी पार्टी के संरक्षक व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पहुंचे।

लखनऊ, जेएनएन। समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव शुक्रवार को हजरतगंज स्‍थित खादी आश्रम पहुंचे। अचानक नेता जी को देखकर खादी आश्रम में सभी कर्मचारी प्रसन्‍न नजर आए। नेता जी ने बास्‍कट देखी। इस दौरान उन्‍होंने कर्मचारियों के साथ बातचीत भी की।

loksabha election banner

Mulayam Singh Yadav Latest News in Hindi, Mulayam Singh Yadav arrives at Khadi Ashram in Lucknow, Mulayam Singh Yadav Shopping Khadi garments in Lucknow, Lucknow Politics, UP Politics, मुलायम सिंह यादव पहुंचे खादी आश्रम

खरीदारी के बाद नेता जी ने खादी आश्रम में कार्यरत कर्मचारियों की तारीफ की। खादी वस्त्रों की खरीदारी के दौरान मुलायम सिंह के साथ एमएलसी आशू मलिक भी मौजूद रहे। 

Mulayam Singh Yadav Latest News in Hindi, Mulayam Singh Yadav arrives at Khadi Ashram in Lucknow, Mulayam Singh Yadav Shopping Khadi garments in Lucknow, Lucknow Politics, UP Politics, मुलायम सिंह यादव पहुंचे खादी आश्रम

बता दें, बीती 6 मई को पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव पेट की तकलीफ व बुखार की शिकायत के चलते राजधानी के मेदांता अस्पताल में भर्ती हुए थे। वहीं, 7 मई को तबीयत में सुधार होने पर डिस्चार्ज कर दिया गया था। वहीं, 22 नवंबर को मुलायम सिंह यादव ने सपा के पार्टी कार्यालय में केक काटकर अपना 82वां जन्‍मदिवस मनाया था। इस दौरान बेटे अखिलेश यादव और सपा के वरिष्‍ठ नेता अहमद हसन के साथ तमाम कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.