जयंत ने लिया मुलायम से आशीर्वाद, सपा संरक्षक ने सुनाए चौधरी चरण सिंह के संस्मरण
सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने की घोषणा से पहले राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया।
लखनऊ, जेएनएन। सपा-बसपा गठबंधन में शामिल होने की घोषणा से पहले राष्ट्रीय लोकदल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया। मुलायम ने जयंत चौधरी के पिता व रालोद मुखिया अजित सिंह के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी लीं। इस मौके पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव और राजेंद्र चौधरी भी उपस्थित थे। मुलायम ने कहा कि समाजवादी हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ते रहे हैं। फिर समाजवादियों को उसी भूमिका में आना होगा। उन्होंने महिलाओं को भी अन्याय के खिलाफ लड़ाई में आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने चौधरी चरण सिंह से जुड़े संस्मरण भी सुनाएं।
मनमोहन व हमें भी दिया था आशीर्वाद- अखिलेश
सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव के नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने का आशीर्वाद देेने के सवाल पर सफाई देते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नेताजी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी आशीर्वाद दिया था और उसका हश्र भी किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा कि हमें भी आशीर्वाद रहा है।