Move to Jagran APP

मुख्तार के गुर्गे चिह्नित, कार्रवाई तय

लखनऊ जेएनएन। मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ पुलिस-प्रशासन लगातार

By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 01:37 AM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 01:37 AM (IST)
मुख्तार के गुर्गे चिह्नित, कार्रवाई तय
मुख्तार के गुर्गे चिह्नित, कार्रवाई तय

लखनऊ, जेएनएन। मऊ सदर के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के खिलाफ लखनऊ पुलिस-प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रही है। जिला प्रशासन, एलडीए और पुलिस की संयुक्त टीम मुख्तार के गुर्गो की सूची तैयार कर रही है। इस क्रम में नाका के दुगावां में लाखों की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने का मामला सामने आया है। इसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।

loksabha election banner

पुलिस प्रशासन व एलडीए ने अगस्त माह में लखनऊ के डालीबाग स्थित मुख्तार के अवैध भवन पर बुलडोजर चलवाया था। साथ ही मुख्तार और उसके बेटों के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर भी दर्ज की गई थी। पुलिस ने आरोपितों पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया है, लेकिन अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। आरोपित पंजाब में छिपे हुए हैं। उधर, प्रशासन द्वारा डालीबाग स्थित मुख्तार और उसके करीबियों के नाम दर्ज संपत्तियों का ब्योरा निकाला गया है। हजरतगंज पुलिस ने महानगर स्थित मुख्तार की संपत्ति की भी जांच की है। अब फर्जीवाड़ा कर गुर्गो के नाम खरीदी गई संपत्तियों का ब्योरा निकलवाया जा रहा है। अभी हाल में विभूतिखंड पुलिस ने मुख्तार के गुर्गे अभिषेक बाबू को अवैध असलहों व टिफिन बम बनाने की सामग्री के साथ गिरफ्तार किया था। सूत्रों के मुताबिक एक सप्ताह के भीतर अवैध ढंग से कब्जा की गई संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन बड़ा अभियान शुरू करेगा। इनमें माफिया निशाने पर होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.