शायर अजमल सुलतानपुरी के निधन से देश को नुकसान: मेनका गांधी Sultanpur News
पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी शायर अजमल सुलतानपुरी के निधन पर परिवार को सांत्वना देने पहुंची।
सुलतानपुर, जेएनएन। पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी विख्यात कवि व शायर अजमल सुलतानपुरी के निधन पर उनके घर खैराबाद पहुंची। जहां उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा सुविख्यात शायर अजमल सुलतानपुरी कौमी एकता के मिसाल थे, उनके निधन से देश को नुकसान पहुंचा है।
बता दें कि 95 वर्षीय अजमल सुलतानपुरी का कल बुधवार को देर शाम निधन हो गया था। विख्यात कवि व शायर अजमल सुलतानपुरी के निधन पर पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका गांधी उनके खैराबाद स्थित आवास पहुंची। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को संवेदना प्रकट की। 95 वर्षीय अजमल सुलतानपुरी का कल बुधवार को देर शाम निधन हो गया था। इस मौके पर सांसद मेनका ने कहा सुविख्यात शायर अजमल सुलतानपुरी कौमी एकता के मिशाल थे। वे देश के गौरव थे। उनके निधन से देश को नुकसान पहुंचा है। इस मौके पर डा. एम पी सिंह, पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल, शशिकांत पांडेय व अन्य उपस्थित रहे।
जीवन परिचय
अजमल का जन्म 1926 में कुड़वार विकास खंड के हरखपुर गांव में एक साधारण परिवार में हुआ था। 1967 में वे शहर के खैराबाद मुहल्ले में आकर बस गए। उनके दो बेटे और दो बेटियां हैं। 2016 में उन्हें उप्र उर्दू अकादमी की ओर से लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से नवाजा गया था।
पाकिस्तान का ठुकराया था प्रस्ताव
अदब के शायर अजमल सुलतानपुरी ने अपनी रचनाओं के दम पर देश-विदेश में बड़े-बड़े कवि सम्मेलनों की शोभा बढ़ाई थी। एक बार उन्हें पाकिस्तान में कवि सम्मेलन में भाग लेने का प्रस्ताव मिला तो उन्होंने यह कहकर मना कर दिया कि जब पाकिस्तान हमसे अलग हो गया है, तो मैं वहां कैसे जा सकता हूं। बॉलीवुड से आए प्रस्ताव को भी उन्होंने खारिज कर दिया था।
यह भी पढ़ें : मशहूर शायर अजमल सुलतानपुरी का निधन, काफी समय से थे बीमार