विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नगीना सांसद चंद्रशेखर ने आकाश आनंद को बताया छोटा भाई, आजाद समाज पार्टी में शामिल होने का दिया ऑफर

Published: Sat, 12 Sep 2026 07:30 PM (GMT+05:30)

Akash Anand: बिजनौर के नगीना सांसद से चंद्रशेखर ने आकाश आनंद को छोटा भाई बताते हुए आजाद समाज पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया।

बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर                                                             आकाश आनंद

बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर  आकाश आनंद 

HighLights

  1. समाजवादी पार्टी और कांग्रेस से भी मिल चुका है आकाश आनंद को न्यौता

  2. उत्तर प्रदेश में दलित वोट बैंक को अपने पाले में लाने को प्रयासरत दल

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी में नेशनल कोआर्डिनेटर रहे आकाश आनंद की डिमांड बढ़ती ही जा रही है। बसपा से दूसरी बार निष्कासित आकाश आनंद को समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद अब आजाद समाज पार्टी के शामिल होने का खुला ऑफर मिला है।

उत्तर प्रदेश में दलि वर्ग की सियासत का दायरा बढ़ता जा रहा है। बहुजन समाज पार्टी के बाद अन्य दलों की निगाह भी इस बड़े वोट बैंक पर पड़ी। यूपी की दलित सियासत में शनिवार को बड़ा मोड़ उस समय आया जब बिजनौर के नगीना से सांसद चंद्रशेखर ने आकाश आनंद को छोटा भाई बताते हुए आजाद समाज पार्टी में आने का खुला ऑफर दिया।

चंद्रशेखर ने कहा कि आकाश भले ही मंचों से मेरी आलोचना करते रहे, लेकिन मेरे दिल में उनके लिए हमेशा स्नेह रहा है। उन्होंने आकाश को युवा और क्षमतावान नेता बताया है।चंद्रशेखर का कहना है कि उनके और आकाश के बीच भले ही राजनीतिक मतभेद हो रहे हों, लेकिन उनके मन में आकाश के लिए कोई बुरा भाव नहीं है। उन्होंने कहा है कि दोनों साथ मिलकर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और उनके अधूरे काम को आगे बढ़ा सकते हैं।

चंद्रशेखर ने कहा है कि उनका उद्देश्य बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के विचारों को आगे ले जाना है। उन्होंने कहा है कि जो भी व्यक्ति इस काम में उनके साथ जुड़ना चाहता है, उसके लिए पार्टी के दरवाजे खुले हैं। उनका कहना है कि मिलकर महापुरुषों के अधूरे काम पूरे करने की कोशिश की जा सकती है।

सांसद चंद्रशेखर ने कहा कि बसपा से निष्कासित आकाश आनंद अगर हमारे साथ आएं तो हम मिलकर बाबा साहब के मिशन को मजबूती देंगे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भले ही बसपा में मेरे लिए रास्ते बंद हैं लेकिन आजाद समाज पार्टी में आकाश आनंद का हमेशा स्वागत है। उनका कहना है कि अगर आकाश उनके साथ काम करना चाहें तो आजाद समाज पार्टी में उनका स्वागत होगा।

यह भी पढ़ें- कौन हैं दीपिका आनंद, जिन पर BSP की अध्यक्ष मायावती को सबसे ज्यादा भरोसा; दे सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- मायावती ने आकाश आनंद को पार्टी से निकाला, छोटे भतीजे ईशान आनंद की एंट्री; एक्स अकाउंट किया सार्वजनिक