अयोध्या में गणतंत्र दिवस पर पर शुरू होगा मस्जिद निर्माण, ट्रस्ट के सदस्यों ने किया भूमि का निरीक्षण
बाबरी मस्जिद के मुकदमे से जुड़े लोगों को भी मिल सकती है ट्रस्ट में जगह। ऑफलाइन नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण में दाखिल किया जाएगा। दिल्ली में नक्शा बन रहा है। बनाई भविष्य की योजना। मस्जिद की भूमि पर फलदार छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।
अयोध्या, जेएनएन। सोहावल के धन्नीपुर में प्रस्तावित मस्जिद का निर्माण गणतंत्र दिवस से आरंभ होगा। भूमि पर झंडारोहण और इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट के सदस्य पौधे का रोपण कर मस्जिद निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करेंगे। शनिवार को ट्रस्ट के सदस्यों ने धन्नीपुर स्थित पांच एकड़ भूमि का निरीक्षण किया। ट्रस्ट के सचिव अतहर हुसैन के अनुसार गणतंत्र दिवस पर मस्जिद के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सुबह साढ़े आठ बजे मस्जिद की भूमि पर ध्वजारोहण होगा। फिर ट्रस्ट के सभी नौ सदस्य एक-एक पौधे का रोपण करेंगे।
स्वायल टेस्टिंग के लिए 26 जनवरी को टीम भी पहुंचेगी। ऑफलाइन नक्शा अयोध्या विकास प्राधिकरण में दाखिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि दिल्ली में नक्शा बन रहा है। नक्शे का अप्रूवल मिलने व स्वायल टेङ्क्षस्टग की रिपोर्ट आने पर मस्जिद निर्माण का काम शुरू होगा। उन्होंने बताया कि आने वाले समय में ट्रस्टियों की संख्या 15 होगी। बाबरी मस्जिद के मुकदमे से जुड़े लोगों को भी ट्रस्ट में जगह मिल सकती है। मस्जिद की भूमि पर फलदार, छायादार पेड़ लगाए जाएंगे।
पर्यावरण संरक्षण के लिए ऑस्ट्रेलिया व अमेजन के जंगलों में मिलने वाले पेड़ों के साथ विश्व के अलग-अलग जगहों के पौधे रोपे जाएंगे। इंडो इस्लामिक कल्चरल रिसर्च सेंटर, म्यूजियम, कम्युनिटी किचन, लाइब्रेरी व हॉस्पिटल का निर्माण होगा। दो सौ बेड का सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल बनाया जाएगा।