Move to Jagran APP

Lucknow Weather Update: नए साल में करना होगा कड़ाके की ठंड से सामना, कोहरा व ठंडी हवा बढ़ाएंगी मुश्किलें

Lucknow Weather Update घना कोहरा जहां देर तक छाया रहेगा। वहीं पहाड़ों से आ रही हवा की रफ्तार बढ़ेगी। ऐसे में अधिकतम-न्यूनतम दोनों पारा में गिरावट आएगी। जल्द ही मौसम में बदलाव आएगा। नए साल में लोगों को कड़ाके की ठंड से सामना करना पड़ेगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 07:05 AM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 09:10 AM (IST)
Lucknow Weather Update: नए साल में करना होगा कड़ाके की ठंड से सामना, कोहरा व ठंडी हवा बढ़ाएंगी मुश्किलें
लखनऊ : न्यूनतम पारा में गिरावट से गलन बरकरार।

लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Weather Update: नए साल में ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। घना कोहरा जहां देर तक छाया रहेगा। वहीं पहाड़ों से आ रही हवा की रफ्तार बढ़ेगी। ऐसे में अधिकतम-न्यूनतम दोनों पारा में गिरावट आएगी।

loksabha election banner

मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक, जल्द ही मौसम में बदलाव आएगा। नए साल में लोगों को कड़ाके की ठंड से सामना करना पड़ेगा। कोहरा व ठंडी हवा मुश्किलें बढ़ाएंगी। ऐसे में अधिकतम व न्यूनतम पारा दोनों में गिरावट आएगी। रविवार को दिन में आसमान साफ रहेगा। वहीं धूप भी निकलेगी । ऐसे में पहाड़ों से आ रहीं बर्फीली हवा ज्यादा असरकारी नहीं होगी। 

गुनगुनी धूप जनमानस को राहत देगी। वह अवकाश का आनंद ले सकेंगे। अधिकतम तापमान भी सामान्य के आस-पास ही रहेगा। वहीं, रविवार को शाम को गिरने वाले कोहरा का असर सुबह तक रहेगा। इस दौरान पहाड़ से आ रही उत्तरी-पश्चि‍मी हवा भी असर दिखाएंगी। मौसम में गलन बरकरार रहेगी। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट रहेगी। शनिवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सि‍यस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री कम है। वहीं न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सि‍यस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से 1.1 डिग्री कम है।

कई जनपदों के पारा में गिरावट

प्रदेश के कई जनपदों में शनिवार को न्यूनतम पारा में गिरावट दर्ज की गई है। इसमें हरदोई में 1.8, कानपुर में 2.3, इटावा 3.1, खीरी 2.5, गोरखपुर में 2.9, चुर्क 6.7, बहराइच 3.9, बांदा में 4.7 डिग्री सेल्सि‍यस न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे लुढ़क गया। वहीं, कुछ जनपदों के अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है। एयर क्वॉलिटी इंडेक्स में सुधार आयाहै। यहां का एक्यूआइ शुक्रवार को जहां 352 दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को एक्यूआइ 278 रिकॉर्ड किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.