Move to Jagran APP

Monsoon in Lucknow: खत्म हुआ इंतजार, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू

लखनऊ में शुरू हुई हल्की बारिश अगले 24 घंटे में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पार कर जाएगा।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 25 Jun 2020 07:35 AM (IST)Updated: Thu, 25 Jun 2020 03:36 PM (IST)
Monsoon in Lucknow: खत्म हुआ इंतजार, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू
Monsoon in Lucknow: खत्म हुआ इंतजार, राजधानी समेत कई जिलों में बारिश का सिलसिला शुरू

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी में गुरुवार सुबह से बारिश शुरू हो गई। सुबह से ही राजधानी में बदली छाई रही और बारिश का मौसम बना रहा। वहीं 10 बजे तक कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। मॉनसून राजधानी को पार करता हुआ मैनपुरी, बिजनौर तक पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में मानसून पश्चिमी उत्तर प्रदेश को पार कर जाएगा। इसके पश्चात पूरे प्रदेश में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश का सिलसिला जारी रहेगा वहीं राजधानी समेत रायबरेली, गोंडा समेत कई जिलों में भी सुबह से बारिश हो रही है। 

loksabha election banner

दक्षिण पश्चिम मानसून इस बार 15 जून को पूर्वी उत्तर प्रदेश में प्रवेश कर गया था। इसके बाद बहराइच और फतेहपुर में पांच दिन रुके रहने के बाद बुधवार को मॉनसून राजधानी पार करता हुआ मैनपुरी व बिजनौर तक पहुंच गया। राजधानी में बीते एक सप्ताह से ही रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार शाम तक 9.3 मिलीमीटर बारिश राजधानी में रिकॉर्ड की गई। वायुमंडल में आद्रता 95 फीसद बनी हुई है। इसके चलते अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान में मंगलवार के मुकाबले दो डिग्री की कमी रिकॉर्ड की गई।

 

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता बताते हैं कि बीते वर्ष मानसून उत्तर प्रदेश में 22 जून को दाखिल हुआ था। जिसके बाद एक लंबा अंतराल गुजरने के बाद जून के अंत में राजधानी पहुंचा था, लेकिन इस वर्ष 15 तारीख को प्रदेश में दस्तक देने के बाद मानसून एक सप्ताह के अंतराल पर बुधवार को राजधानी पहुंच गया। उन्होंने कहा मानसून की चाल सामान्य है और अगले कुछ दिन प्रदेश में रुक रुक कर बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। यह बारिश खेती के लिए बहुत अच्छी है।

रायबरेली में छाए काले मेघा, झमाझम शुरू

गुरुवार सुबह 10 बजे से तेज बारिश शुरू हो गई। शहर के निराला नगर, नया पुरवा, कैलाशपुरी, सोनिया नगर आदि मुहल्लों में भारी जलभराव हो गया। जिससे लाेगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। कई जगह जलभराव से नाले की गंदगी सड़क पर एकत्र हो गई। गुरुबक्सगंज, परशदेपुर कस्बे में बरसात का पानी व्यापारियों में की दुकानों में घुस गया। नालों की सफाई न होने से यह समस्या खड़ी हुई। वहीं बरसात ने किसानों के चेहरों की चमक बढ़ा दी। बरसात होते ही किसान खेतों की ओर दौड़े और पानी खेत से बाहर न जाए इसके उपाय में जुट गए। वहीं ज्यादातर अन्नदाताओं ने धान की रोपाई शुरू करा दी। इससे इतर मेंथा, उड़द आदि की खेती करने वाले किसानों की मुश्किलें बढ़ गई। कई दिनों से हो रही बरसात और सूर्य न निकलने से फसल पूरी तरह से बर्बाद हो रही है।

बहराइच में सुबह से ही झमाझम बारिश

बहराइच में गुरुवार को मानसून की सक्रियता से लगातार दूसरे दिन सुबह बारिश हुई। भोर में शुरू हुई बारिश यहां अब तक जारी है। निचले इलाकों में बारिश से जलभराव हो रहा है।  सुबह पांच बजे आसमान में काले बादल छाए थे। इसके बाद रिमझिम फुहारों का दौर शुरू हो गया। कुछ देर बाद तेज बारिश शुरू हो गई। यह सिलसिला करीब एक घंटे से जारी है। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.