विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Monsoon in UP: लखनऊ समेत पूर्वी यूपी में आज भारी वर्षा का अलर्ट, 30 से अधिक जिलों में वज्रपात के साथ चलेगी आंधी

Published: Fri, 28 Jun 2024 07:32 AM (IST)

उत्‍तर-प्रदेश में मानसून ने दस्‍तक दे दी है। गुरुवार को पूर्वी उत्‍तर प्रदेश के एक दर्जन से अध‍िक शहरों में ...और पढ़ें

आगरा के रामघाट रोड पर पीएसी के सामने भरा बरसात का पानी। जागरण
आगरा के रामघाट रोड पर पीएसी के सामने भरा बरसात का पानी। जागरण

HighLights

  1. प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तीन-चार दिनों तक लोग होंगे सराबोर
  2. गर्मी से परेशान लोगों को बारिश का बेसब्री से इंतजार

 जागरण संवाददाता, लखनऊ। प्रदेश में भीषण गर्मी और उमस के बाद वर्षा का दौर शुरू होने से राहत है। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में लगातार दूसरे दिन गुरुवार को वर्षा हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार से अगले तीन-चार दिनों तक प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तेज हवा, गरज-चमक के साथ मध्यम से भारी बरसात की चेतावनी जारी की है।

मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक शुक्रवार को 30 से अधिक जिलों में वज्रपात के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। 15 जिलों में भारी वर्षा का पूर्वानुमान हैं। उन्होंने बताया कि पूर्वी यूपी के लगभग सभी जिलों में मानसून प्रवेश कर चुका है। ऐसे में अगले तीन-चार दिनों तक अच्छी वर्षा के आसार हैं।

अयोध्या, कानपुर, उन्नाव और वाराणसी में बादल जमकर बरसे हैं। अब लखनऊ समेत आसपास के जिलों की बारी है। राजधानी में अगले कुछ दिनों में बारिश की तीव्रता बढ़ेगी। रुक-रुककर बरसात का सिलसिला दो जुलाई तक जारी रहने की संभावना है।

इसे भी पढ़ें- गोरखपुर-लखनऊ इंटरसिटी सहित निरस्त रहेंगी 52 ट्रेनें, 35 ने बदला मार्ग, यहां देखें पूरा शेड्यूल

इन जिलों में भारी बारिश का अलर्टबिहार और झारखंड में अच्छी बारिश के बाद मानसून ने यूपी में भी रफ्तार पकड़ी है। शुक्रवार को देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बरेली, पीलीभीत और आसपास के इलाकों में भारी वर्षा के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है।

इसके अलावा लगभग 40 जिलों में आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में हवा की रफ्तार 60-70 किलोमीटर के आसपास रह सकती है।वज्रपात से 13 की मौतवज्रपात से गुरुवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और कानपुर मंडल में 13 लोगों की मृत्यु हो गई है।

इसे भी पढ़ें-गोरखपुर में झमाझम बारिश से हुई दिन की शुरूआत, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

सिंगरौली में सुखमनिया, सुनीता पनिका, सुमित व साकेत ने दम तोड़ा। बलिया में सरवन खरवार व लालमती, गाजीपुर में श्रीवंत चौहान, मऊ में मीना देवी और चंदौली में मन्नू सोनकर की वज्रपात की वजह से मृत्यु हो गई।

हमीरपुर में घटोई बाबा स्थान पर दरबार वज्रपात से नीम के पेड़ के नीचे बैठे शिवम और शिव प्रसाद की मौत हो गई। महोबा में बिजली गिरने से हरिकिशन व सुखलाल अहिरवार की मौत हो गई।