Move to Jagran APP

Monsoon 2020: प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार, लॉकडाउन-वीकेंड में घर पर लें बारिश का मजा

Monsoon 2020 मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन के चलते पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना बन रही है।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 11 Jul 2020 10:54 AM (IST)Updated: Sat, 11 Jul 2020 12:12 PM (IST)
Monsoon 2020: प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार, लॉकडाउन-वीकेंड में घर पर लें बारिश का मजा
Monsoon 2020: प्रदेशभर में झमाझम बारिश के आसार, लॉकडाउन-वीकेंड में घर पर लें बारिश का मजा

लखनऊ, जेएनएन। प्रदेश में शनिवार को झमाझम बारिश के आसार हैं । मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में कई जगह गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है। वहीं राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश होगी। वीकेंड के साथ लॉकडाउन के कारण लोग घरों में रहकर बारिश का मजा ले सकेंगे।

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश से होकर गुजर रही मानसून की ट्रफ लाइन के चलते पूर्वी व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश की संभावना है। बारिश का सिलसिला अगले दो-तीन दिन जारी रहेगा। शुक्रवार को बादलों की आवाजाही लगी रही लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि प्रदेश में कई स्थानों पर अच्छी बारिश रिकॉर्ड की गई । राजधानी में अधिकतम तापमान सामान्य से 1.3 डिग्री कम 32.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया वही न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.7 डिग्री सेल्सियस अधिक 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

रायबरेली : रात में बारिश, सुबह निकली धूप, उमस ने किया परेशान

कई दिन बाद शुक्रवार की देर रात बारिश हुई। बारिश भले ही कुछ देर की रही, लेकिन हुई झमाझम। इससे सड़कों पर निचले इलाकों में जलभराव हो गया। हालांकि, गनीमत यह रही कि किसी तरह के हादसे की खबर सुबह तक नहीं मिली थी। बारिश के बाद रात में मौसम कुछ ठीक रहा। गर्मी से निजात मिली तो लोगों ने चैन की सांस ली। लेकिन, शनिवार की सुबह से ही निकली धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। 11 बजे तक उमस परेशान करने वाली स्थिति में पहुंच गई थी। उधर, गंगा जल स्तर में पिछले दिनों की अपेक्षा कुछ बढ़त दर्ज की गई।

अंबेडकरनगर :  हवाओं ने रफ्तार पकड़ी

काले बादलों की आवाजाही के बीच शनिवार को तेज धूप खिली है। इसके अलावा हवाओं ने रफ्तार पकड़ी है। उधर शहर से लेकर गांव तक जलभराव और कीचड़ की समस्या बरकरार है। किसान धान की रोपाई और मेंथा की पेराई में जुटे हैं। जिले का तापमान अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में बादलों के छाए रहने एवं बारिश होने का अनुमान लगाया है।

बाराबंकी : बाराबंकी में मौसम सामान्य है। सुबह हल्की धूप निकली। लेकिन बाद में बादल छा गए। बदली के कारण उमस बरकरार है, लेकिन अभी तक बारिश नहीं हुई है। शुक्रवार की रात बूंदाबांदी हुई थी, लेकिन सुबह मौसम सामान्य रहा।

गोंडा : शुक्रवार की शाम तेज बारिश हुई जबकि शनिवार को अबतक बारिश नहीं हुई। आसमान में बादल छाए हैं। बारिश के चलते लोगों को उमस से राहत मिली जबकि धान की रोपाई का कार्य तेजी से चल रहा है।

सुलतानपुर : जिले में शुक्रवार की देर रात से ही आसमान में बादल छाए थे। शनिवार की भोर में तेज बरसात हुई। तेज बरसात के बीच लम्भुआ के तेरये गांव में छप्पर रखे मकान की कच्ची दीवार गिर गई। मलबे में दबने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। वहीं सुबह नौ बजे के करीब आसमान साफ हो गया और धूप खिल गए। धूप के चलते उमस बढ़ गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.