Move to Jagran APP

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा-कपड़े फाड़े

हुसैनगंज क्षेत्र में पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर की दुस्साहसिक घटना। कई माह से कर रहा परेशान, रिपोर्ट दर्ज आरोपित की तलाश में दबिश।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 11:59 AM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 04:45 PM (IST)
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा-कपड़े फाड़े
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, विरोध पर पीटा-कपड़े फाड़े

लखनऊ(जागरण संवाददाता)। राजधानी में एक महिला के साथ दुस्साहसिक वारदात का मामला सामने आया है। पड़ोसी ने महिला के घर में घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर महिला को जमकर पीटा और उसके कपड़े तक फाड़ दिए। वह महिला को कई माह से परेशान कर रहा था। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला:

हुसैनगंज क्षेत्र निवासी एक निजी कंपनी कर्मी की पत्नी 23 जुलाई को घर पर अकेले थी। आरोप है कि इस बीच करीब साढ़े सात बजे शाम पड़ोस में रहने वाला जय कश्यप बाउंड्री वॉल फांदकर उसके घर में घुस गया। जय कश्यप कमरे में पहुंचा और महिला से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर उसे पीटा और दुष्कर्म का प्रयास किया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग दौड़े तो जय कश्यप ने महिला के कपड़े फाड़ दिए और फिर बाउंड्री वाल से कूदकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे महिला के पति ने आरोपित के घर में पहुंचकर शिकायत की तो वह उलटा उसे धमकाने लगे। आपसी विवाद का मामला बताकर पुलिस ने पहले टरकाया:

महिला के पति ने बताया कि वह तहरीर लेकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें आपसी विवाद का मामला बताकर टरका दिया। उधर, जय कश्यप और उसके परिवारीजन महिला और उसके पति को लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे थे। महिला और उसके पति ने आलाधिकारियों को घटना की जानकारी देकर सुरक्षा की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। क्या कहती है पुलिस?

हुसैनगंज पुलिस ने बताया कि महिला की तहरीर पर उसके पड़ोसी के खिलाफ दुष्कर्म के प्रयास, धमकी और मारपीट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। महिला के पति का कहना है कि जय कश्यप कई महीनों से उसकी पत्नी के साथ छेड़छाड़ कर रहा था। विरोध पर वह पूरे परिवार को धमकाता था। ंजय कश्यप काफी दबंग है। जिसके कारण वह उसकी हरकतें काफी समय तक बर्दाश्त करते रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.