विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'सपा-बसपा सरकारों में लूटी गईं वक्फ संपत्तियां'; पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने लगाया बड़ा आरोप

Published: Fri, 10 Jul 2026 04:38 AM (IST)

पूर्व वक्फ मंत्री मोहसिन रजा ने सपा-बसपा सरकारों पर संगठित तरीके से वक्फ संपत्तियों को लूटने का आरोप लगाया है।

सपा, बसपा की सरकारों में हुआ संगठित वक्फ घोटाला

सपा, बसपा की सरकारों में हुआ संगठित वक्फ घोटाला

HighLights

  1. पूर्व मंत्री मोहसिन रजा ने वक्फ घोटाले का आरोप लगाया।

  2. सपा-बसपा सरकारों के दौरान लाखों संपत्तियां गायब हुईं।

  3. मुख्यमंत्री योगी से वक्फ संपत्तियों के ऑडिट की मांग।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। पूर्व वक्फ एवं हज मंत्री मोहसिन रजा ने आरोप लगाया है कि सपा-बसपा सरकार में संगठित तरीकों से वक्फ संपत्तियों को लूटा गया। सरकारों से पहले राज्य में 2 लाख वक्फ संपत्तियां थी मगर भाजपा सरकार में जब आधिकारिक रिकॉर्ड की जांच हुई तो सिर्फ एक लाख 27 हजार संपत्तियां बचीं हैं। बड़े मुस्लिम इदारों (संस्था) और सफेदपोश लोगों ने संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है।

पूर्व हज एवं वक्फ मंत्री की ओर जारी लिखित बयान में कहा गया है कि गाजियाबाद, लखनऊ, कानपुर, सहारनपुर, मेरठ, अयोध्या, बरेली, नोएडा, आगरा, प्रयागराज, अलीगढ़, वाराणसी,अमरोहा समेत कई प्रमुख जिलों में सैकड़ों-हज़ारों संपत्तियां गायब हैं।

अकेले लखनऊ में 4000 वक्फ संपत्ति गायब हैं। हजरतगंज एक मस्जिद जिसमें बिरयानी की दुकान है। लवलेन की कमर्शियल मार्केट वक्फ संपत्ति पर बनी है। उनका आरोप है कि सपा, बसपा सरकार में एक-एक व्यक्ति या संस्था के नाम पर 50-60 संपत्तियां आवंटित की गयीं।

वक्फ का ऑडिट तक नहीं कराया गया। उनका कहना है कि वह वक्फ एक्ट के सेक्शन 47 सी के तहत संपत्तियों के ऑडिट कराने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग करेंगे। उनका कहना है कि कई कथित मौलवियों ने भी वक्फ संपत्ति पर कब्जा कर रखा है, जिसकी जांच करायी जाएगी।

यह भी पढ़ें- सीएम योगी के जमीन कब्जा मुक्त कराने के दावे पर अखिलेश ने उठाए सवाल, जिलेवार लिस्ट जारी करने की मांग