विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बुजुर्ग महिला की गैंगरेप के बाद हत्या, खाली प्लॉट में अर्धनग्न हालत में मिला शव

Published: Fri, 25 Sep 2026 01:26 PM (IST)

लखनऊ के मोहनलालगंज में एक वृद्धा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव को प्लॉट में फेंक दिया गया।

बुजुर्ग महिला का शव खाली प्लॉट में मिला।

बुजुर्ग महिला का शव खाली प्लॉट में मिला।

HighLights

  1. मोहनलालगंज में वृद्धा की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या।

  2. शव को अर्धनग्न हालत में प्लॉट में फेंका गया था।

  3. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया, जांच जारी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। मोहनलालगंज में सामूहिक दुष्कर्म कर वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या करने के बाद शव को घर से कुछ दूर प्लॉट में फेंक दिया। ग्रामीणों ने बुधवार देर रात शव को अर्धनग्न हालात में देखा। मौके पर टूटी चूड़ियां और खून के छींटे मिले।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है। मृतका के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम के खिलाफ हत्या और सामूहिक दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

मोहनलालगंज के एक गांव में वृद्धा प्लॉट में बनी दुकान में रहकर पशुओं की देखभाल करती थीं। बुधवार को वह बेटे के घर खाना खाने के बाद वापस प्लॉट पर चली गई थीं। ग्रामीणों के मुताबिक, इसके बाद परिवार का भतीजा राजेश उर्फ गुड्डू और हरिराम वहां पहुंचे।

आरोप है कि दोनों ने महिला के साथ शराब पी और बाद में मारपीट करते हुए उन्हें दुकान के पीछे प्लॉट में खींच ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक, कुछ देर बाद महिला के शोर की आवाज सुनकर लोग मौके की ओर पहुंचे। तब तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। प्लॉट के बाहर टूटी चूड़ियां और अंदर खून के निशान मिले।

गले पर खरोंच के निशान मिले

मृतका की बेटी ने बताया कि उनकी मां के गले पर खरोंच के निशान थे और सिर के पीछे चोट लगी थी। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद राजेश उर्फ गुड्डू को नग्न हालत में भागते देखा गया। पास के मकान में लगे सीसी कैमरे की फुटेज में भी उसके भागने की बात सामने आई है।

इसके आधार पर पुलिस ने राजेश और हरिराम को हिरासत में लिया। एक अन्य संदिग्ध को भी पूछताछ के लिए पकड़ा गया है। इंस्पेक्टर रामबाबू सिंह ने बताया कि दुष्कर्म की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगी।

पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और सीसी कैमरे की फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मौके पर नशे की हालत में मिले एक अधेड़ से भी पूछताछ की गई है। पुलिस के अनुसार वह घटना से पहले और बाद तक वहीं नशे की हालत में पड़ा था।

यह भी पढ़ें- 'बैंगनी शर्ट, काला लोअर...', कालकाजी गैंगरेप का दरिंदा निकला पुलिस का मुखबिर, पीड़िता के बताए सुराग से हुआ अरेस्ट