Move to Jagran APP

Modern Prison Van:मुख्यमंत्री ने 56 मार्डन प्रिजन वैन को हरी झंडी दिखाई, बोले- नजीर बनी यूपी की कानून व्यवस्था

Modern Prison Van For 56 Jails In UP मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 56 जिलों के लिए आधुनिक जेल वैन को रवाना किया। इस अवसर पर जेल मंत्री धर्मवीर प्रजापति के साथ पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह चौहान प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद तथा अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था भी मौजूद थे।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sun, 18 Sep 2022 11:26 AM (IST)Updated: Sun, 18 Sep 2022 11:26 AM (IST)
Modern Prison Van:मुख्यमंत्री ने 56 मार्डन प्रिजन वैन को हरी झंडी दिखाई, बोले- नजीर बनी यूपी की कानून व्यवस्था
Modern Prison Van For 56 Jails In UP:

लखनऊ, जेएनएन। Modern Prison Van For 56 Jails In UP: उत्तर प्रदेश पुलिस (UP Police) बल को आधुनिक करने के क्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जेल में मिलने वाली सुविधाओं में भी बढ़ोतरी की है। मुख्यमंत्री ने 56 जिलों की जेल के लिए रविवार को अपने सरकारी आवास से आधुनिक जेल वैन (Modern Prison Van) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन वैन से सोमवार को बंदी पेशी पर जा सकेंगे।

loksabha election banner

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 56 जिलों के लिए आधुनिक जेल वैन को अपने सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग के बाहर से रवाना किया। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कारागार एवं होमगार्ड धर्मवीर प्रजापति, पुलिस महानिदेशक देवेंद्र सिंह चौहान, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रमुख सचिव कारागार आरके सिंह, पुलिस महानिदेशक कारागार अनंत कुमार, पुलिस महानिदेशक लॉजिस्टिक्स विजय कुमार मौर्य, एडीजी कानून-व्यवस्था प्रशांत कुमार भी मौजूद थे।

समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भर्ती

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के 56 जिलों के लिए मॉडर्न प्रिजन वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में 1.56 लाख से अधिक पुलिसकर्मियों की समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से भर्ती (UP Police Recruitment) करने के साथ उत्तर प्रदेश पुलिस बल के आधुनिकीकरण की दिशा में हमने जो कदम उठाए, उसके परिणाम आज सबके सामने हैं।

देश और दुनिया में नजीर बनी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था आज देश और दुनिया में नजीर बनी है। जिस उत्तर प्रदेश में 2017 से पहले अराजकता, गुंडागर्दी चरम पर थी और जहां पुलिस भागती थी और अपराधी उसे दौड़ाते थे, वहां आज कानून का राज स्थापित हो गया है।

आज तस्वीर बदल चुकी

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब लोग चर्चा करते हैं और अक्सर उदाहरण देते हैं कि वर्ष 2017 से पहले उत्तर प्रदेश जैसे राज्य में जहां दंगे फसाद, अराजकता, गुंडागर्दी चरम पर थी, जहां पुलिस भागती थी और अपराधी उसे दौड़ाते थे, वहां आज तस्वीर बदल चुकी है।

प्रदेश में कानून का भय

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति को मालूम है कि उसे इसकी क्या कीमत चुकानी होगी। प्रदेश में कानून का भय है। कानून का राज स्थापित होने से उत्तर प्रदेश निवेश का आकर्षक गंतव्य बना है। उन्होंने कहा कि मॉडर्न प्रिजन वैन हर तरह की तकनीकी से युक्त है। इसमें पुलिसकर्मी सुरक्षित रहेंगे। हर गतिविधि सीसीटीवी कैमरे से देखी जा सकेगी। जरूरत पड़ने पर पैनिक बटन दबाया जा सकता है।

भारत के किसी दूसरे राज्य में अब तक नहीं

इससे पहले पुलिस महानिदेशक (DGP UP) देवेंद्र सिंह चौहान (Dr DS Chauhan) ने कहा कि ऐसी मॉडर्न प्रिजन वैन का इस्तेमाल भारत के किसी दूसरे राज्य में अब तक नहीं हुआ है। मॉडर्न प्रिजन वैन में सिक्योरिटी के अत्याधुनिक इंतजाम हैं। इसे कंट्रोल रूम से आसानी से मॉनिटर किया जा सकता है।

इमरजेंसी अलार्म सिस्टम

इसमें बैठे अपराधियों पर भी निगाह रखी जा सकेगी। जो पुलिस बल अपराधियों को एस्कॉर्ट करेगा, उसकी सुरक्षा का भी इंतजाम है। जरूरत पड़ने पर इमरजेंसी अलार्म सिस्टम (Emergency Alarm System) का इस्तेमाल किया जा सकता है ताकि मदद के लिए और पुलिस बल त्वरित गति से पहुंच सके। इसमें इसमें अन्य सुविधाएं भी है ताकि पुलिस बल थके नहीं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लम्बे समय से प्रदेश पुलिस को आधुनिक बनाने के प्रयास में लगे हैं। उन्होंने बजट में उत्तर प्रदेश पुलिस के लिए छह सौ करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। इसके उपयोग से प्रदेश में 18 साइबर थाने तो खुलेंगे ही साथ ही पुलिस के पास व्हीकल से लेकर अत्याधुनिक हथियार भी आ रहे हैं।

इसके तहत 2020 में 56 मीडियम व्हीकल (प्रिजन वैन) स्वीकृत की गई थी, जिनको 10 करोड़ से अधिक की लागत से गृह विभाग ने खरीदा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.