Mission Shakti: अभियान चलाकर होगी महिलाओं की सुरक्षा, अब शोहदों की खैर नहीं
Mission Shakti मिशन शक्ति के तहत आयोजित गोष्ठी में जुटे अफसर। डायल 112 में हुआ महिलाओं की सुरक्षा संबंधित कार्यक्रम। एडीजी रेणुका मिश्रा ने कहा कि अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा की जाएगी। अभियान में बच्चियों व महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा।
लखनऊ, जेएनएन। Mission Shakti : 'मिशन शक्ति' के तहत डायल 112 सभागार में रविवार को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। गोष्ठी को संबोधित करती हुई मिशन शक्ति की नोडल अफसर व भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की एडीजी रेणुका मिश्रा ने कहा कि अभियान चलाकर महिलाओं की सुरक्षा की जाएगी। अभियान में बच्चियों व महिलाओं को जागरूक भी किया जाएगा। शोहदों पर विशेष नजर रखी जाएगी। इसके लिए पिंक वाहनों पर सवार महिला पुलिस को विशेष ट्रेनिंग दी जा रही है।
पुलिस आयुक्त सुजीत पांडेय ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों जैसे चौराहों, बाजारों, मॉल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान व अन्य हाट स्पाट इलाकों में असमाजिक तत्वों को चिन्हित कर सख्त कार्रवाई की जाएगी महिलाओं व छात्रों के साथ छेड़खानी, अभद्रता, अश्लीलता को रोकना प्रथम उद्देश्य है। अभियान को सफल बनाने के लिए शहरी व ग्रामीण इलाक़ों में पुलिस की पहुंच होगी। कार्यक्रम में जीसीपी अपराध नीलाब्जा चौधरी, एडीजी पश्चिमी देवेश कुमार पांडेय, डीसीपी मध्य श्री सोमेन वर्मा, डीसीपी उत्तरी शालिनी, डीसीपी दक्षिणी रईस अख्तर, पुलिस उपायुक्त अभिसूचना एवं सुरक्षा ओपी सिंह व एनजीओ अली संस्था की संचालिका सुभांगी व रेणु मिश्रा मौजूद रहीं।
महिलाओं के प्रति अपराधों के रोकथाम के निर्देश
- पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सभी थानों पर महिला हेल्प डेस्क बनाया जाएगा। जिस पर 24 घंटे महिला पुलिस कर्मी तैनात रहेगी। जिस पर महिलाओ/बच्चियों से संबंधित मामलों की सुनवाई करेगी।
- पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के सभी थानों पर कार्यरत महिला पुलिस कर्मियों को सशक्त करते हुये मिशन शक्ति अभियान पर कार्य करने के लिये समय-समय पर ब्रीफ किया जाएगा।
- महिला संबंधित अपराधों में प्रकाश में आये अभियुतों व जेल से बाहर आए अभियुतों के विरुद्ध अभियान चलाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
- इस अभियान मे पाक्सो एक्ट के अन्तगर्त पंजीकृत अभियोगो मे अभियुक्तो को शीघ्र सजा कराने हेतु प्रभावी पैरवी की जाय व विवेचनाओ को अल्पमत अवधि मे पूर्ण किया जाएगा।
- महिला संबंधित अपराधों के अभियुतों की सूचना क्षेत्रवार तैयार कराकर बीट आरक्षी को निगरानी के लिए लगाया जाएगा।
- थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्र मे स्थिति बालिका विद्यालय/कालेजो के प्रधानाचार्यो से सम्पर्क बनाये रखे व समय-समय पर उनके साथ गोष्ठी कर समन्वय स्थापित करते हुये शोहदो / मनचलो के विरुद्ध कार्यवाही किया जाय।
- कमिश्नरेट के थानो पर मिशन शक्ति को सफल बनाने हेतु एन्टी रोमियो स्क्वाड का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किया जाय।
- मिशन शक्ति गोष्ठी के समापन पर पुलिस आयुक्त लखनऊ महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारीयो व एंटी रोमियो स्क्वाड पर तैनात अधिकारी/कर्मचारीगणो से महिला सुरक्षा मे होने वाली समस्याओ को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण एवं महिलाओ / बच्चियो के अपराध के रोकथाम हेतु हर सम्भव प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया।