Move to Jagran APP

Mission Shakti: बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रायबरेली में चलाया गया अभियान

रायबरेली में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया। इसमे महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। शहर के जिला अस्पताल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 11:47 AM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 11:47 AM (IST)
Mission Shakti:  बालिकाओं की सुरक्षा के लिए रायबरेली में चलाया गया अभियान
रायबरेली में मिशन शक्ति का आयोजन किया गया, इसमे महिला अपराधों व नारी सशक्तिकरण के संबंध में चर्चा की गई।

रायबरेली, जेएनएन। मिशन शक्ति का आयोजन किया गया। इसमे महिला अपराधों की रोकथाम व नारी सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। इसी क्रम में संबंधित क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में संगोष्ठी कार्यक्रम किए गए। इसमे संबंधित थाना क्षेत्र अंतर्गत आशा बहू,नर्स, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती के साथ महिला अधिकारो व उनकी सुरक्षा व महिला अपराधों और महिला सशक्तिकरण के संबंध में जागरूक किया गया। 

loksabha election banner

शासन-प्रशासन द्वारा महिला उत्थान के लिए चलाई जा रही नीतियों व विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से भी अवगत कराया गया साथ ही पुलिस द्वारा संचालित विभिन्न सेवाएं जैसे डायल 112,1090 आदि के संबंध में भी विस्तार से जानकारी दी गई।  ई पिंक लेटर बॉक्स संचालित किया गया है जिसके माध्यम से फोटो, वीडियो, वॉइस रिकॉर्डिंग, वाट्सएप मैसेज व ईमेल आईडी भी जारी की गई है, जिस पर शिकायतकर्ता अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त जनपद स्तर पर कंट्रोल रूम की भी स्थापना की गई है।

इसकी प्रभारी उपनिरीक्षक  रेखा दुबे को नियुक्त किया गया है। बताया गया कि किन माध्यमों से अपनी शिकायत कर सकते हैं। शिकायतकर्ता की पहचान भी गोपनीय रखी जाएगी। इस मौके पर नोडल अधिकारी अमिता त्रिपाठी एवं महिला थानाध्यक्ष संन्तोष कुमारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, डलमऊ क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार सिंह,प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज डलमऊ थाना क्षेत्र व शहर के जिला अस्पताल स्कूल में कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.