मामूली कहासुनी में महिला के चेहरे पर बदमाशों ने फेंका तेजाब, दो आरोपित गिरफ्तार दो फरार Sitapur News
सीतापुर में विवाद के बाद चार बदमाशों ने महिला के चेहरे पर फेंका तेजाब पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Wed, 22 Jan 2020 06:23 PM (IST)Updated: Wed, 22 Jan 2020 06:23 PM (IST)
सीतापुर, जेएनएन। जिले में चार बदमाशों ने एक महिला के चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। तेजाब फेंकने से महिला का चेहरा झुलस गया उसे आनन फानन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत स्थिर है। वहीं पुलिस ने चारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें से दो आरोपियों को पकड़ लिया गया है।
यह है मामला
रामकोट थाना क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी में बुधवार की सुबह विवाद के चलते एक महिला पर तेजाब फेंकने का मामला सामने आया। काशीराम कॉलोनी में अनीता (32) पत्नी राजेंद्र कुमार परिवार समेत रहती हैं। पड़ोस में ही नितिन, कपिल, राहुल व सागर का भी घर है। इन लड़कों के बीच मंगलवार की शाम को गली में बैठने को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद मामला शांत हो गया। गुरुवार सुबह अनीता घर के बाहर निकली तो नितिन, कपिल, राहुल व सागर आदि फिर से विवाद करने लगे। इस दौरान उन्होंने अनीता पर तेजाब फेंक दिया गया। जिससे वह झुलस गई। आनन फानन उसे अस्पताल ले जाया गया। सूचना पर एसपी एलआर कुमार, सीओ योगेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष ओपी राय मौके पर पहुंचे और जांच की।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़ित महिला की तहरीर पर नितिन, कपिल, राहुल व सागर के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोपितों में नितिन व राहुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष की तलाश जारी है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी एलआर कुमार ने बताया कि दोनों के बीच पहले से विवाद था। सुबह बैट्री से एसिड निकालकर महिला पर फेंकने की बात जांच में सामने आई है। दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें