गोमतीनगर में बदमाशों ने कार सवार पर की फायरिंग, बाल-बाल बचा युवक Lucknow News
लखनऊ के गोमतीनगर क्षेत्र में रविवार रात कार सवार युवक पर अज्ञात बदमाशों ने गोली चलाई। हमले में युवक बाल-बाल बचा।
लखनऊ, जेएनएन। विभूतिखंड थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक पर कुछ बदमाशों गोलियां चला दी। हलांकि, गोली उसके हाथ में लगी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे लहूलुहान हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
मटियारी चिनहट निवासी संतोष कनौजिया वैगनआर कार से रविवार देर रात घर जा रहे थे। उनके मुताबिक विभूतिखंड स्थित सीएनजी पंप के पास दो हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ गोली चला दी, जो उनके हाथ में लगी। गोली मारने के बाद दोनों हमलावर फरार हो गए। पुलिस के मुताबिक संतोष सीतापुर के विद्यालय में अध्यापक हैं।
नहीं था सीसी कैमरा
अभी हमलावरों का पता नहीं चल सका है, उनकी तलाश की जा रही है। जिस जगह घटना हुई वहां आसपास कोई सीसी कैमरे भी नहीं थे। हमलावरों ने गोली क्यों मारी इसका भी अभी पता नहीं चल सका है। सभी पहलुओं की छानबीन कर रही है।