गोंडा में दबंगों ने केरोसिन डाल महिला को जलाया-हालत गंभीर, छह दिन बाद वायरल हुआ Video
शनिवार की शाम को महिला का वीडियो वायरल हुआ। इसमें पीडि़ता ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि शौच से वापस आते समय रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़कर केरोसिन डालकर आग लगा दी।
गोंडा, जेएनएन। नगर कोतवाली के बेनीनगर में छह दिन पूर्व दबंगों ने एक महिला को केरोसिन डालकर ङ्क्षजदा जलाने का प्रयास किया। शनिवार को महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। बेनीनगर निवासी श्रीराम ने बताया कि पहली मार्च को उसकी पत्नी श्रीदेवी (50) रात में 11 बजे शौच के लिए घर से बाहर गई थी। तभी वह संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर गई। उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। उसका इलाज लखनऊ के डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल में चल रहा है।
शनिवार की शाम को महिला का वीडियो वायरल हुआ। इसमें पीडि़ता ने खुले तौर पर आरोप लगाया कि शौच से वापस आते समय रास्ते में गांव के ही तीन लोगों ने उसे पकड़कर केरोसिन डालकर आग लगा दी। पति ने बताया कि आरोपित गांव के ही दबंग लोग है। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि घटना पहली मार्च की है। उस वक्त किसी ने यह नहीं बताया था कि घटना को किसने किया है। शनिवार को महिला का वीडियो वायरल हुआ है। अब पहले से अज्ञात में दर्ज मुकदमे में संबंधित आरोपितों का नाम शामिल करके कार्रवाई करने को कहा गया है।