एक मंत्री की मनमानी झांसी-कानपुर हाईवे पर 18 घंटे परेशानी
उत्तर प्रदेश के खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति द्वारा पकड़े ओवरलोड ट्रक पंचर करने से कानपुर-झांसी हाईवे पर 18 घंटे यातायात बाधित रहा। इसे बहाल करने में पुलिस, प्रशासन और एआरटीओ के पसीने छूट गये। विदित हो कि कल रात झांसी से लखनऊ जाते वक्त प्रजापति ने हाईवे पुलिस चौकी के
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के खनिज मंत्री गायत्री प्रजापति द्वारा पकड़े ओवरलोड ट्रक पंचर करने से कानपुर-झांसी हाईवे पर 18 घंटे यातायात बाधित रहा। इसे बहाल करने में पुलिस, प्रशासन और एआरटीओ के पसीने छूट गये।
विदित हो कि कल रात झांसी से लखनऊ जाते वक्त प्रजापति ने हाईवे पुलिस चौकी के सामने चेकिंग कर ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की थी। उन्होंने 38 ट्रक पकड़े लेकिन अधिकांश के चालक भाग जाने से ट्रक रात में फैक्ट्री एरिया पुलिस चौकी नहीं पहुंचाए जा सके। इस पर खनिज विभाग और पुलिस ने कार्रवाई कर सभी ट्रक पंचर कर दिए थे। इससे झांसी से कानपुर की ओर जाने वाला मार्ग ठप हो गया। कानपुर से झांसी जाने वाले मार्ग से वाहनों निकाला जा रहा था लेकिन वाहनों की बढ़ती संख्या की वजह से इस मार्ग पर भी यातायात बाधित हो गया। जिस पर आज सुबह पुलिस, खनिज विभाग के कर्मियों ने पंचर टायरों को बदलवाना शुरू किया। उसके बाद ट्रकों की चाबी न होने से उन्हें स्टार्ट करने की समस्या भी हुई। जिसकी जानकारी परिवहन विभाग को दी गई। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन राजेश कुमार श्रीवास्तव व कर्मियों ने इसकी व्यवस्था की। तब दोपहर एक बजे के बाद यातायात शुरू हो सका। रोडवेज बसे शहर के अंदर से जाने के कारण यात्रियों को परेशानी नहीं हुई।