नगर विकास मंत्री ने मागी एक साल में हुए भुगतान की रिपोर्ट, अब विभाग पर जाच की आच
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त से मागी रिपोर्ट। पूर्व की सरकार में नगर निगम की तरफ से कराए गए कायरें के भुगतान की होगी जांच।
लखनऊ(जागरण संवाददाता)। नगर निगम अब अखिलेश सरकार में कराए गए सड़क व नाली निर्माण कायरें के भुगतान का ब्योरा जुटाने में लगी है। नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने नगर आयुक्त से यह रिपोर्ट मागी है कि पूर्व की सरकार में नगर निगम की तरफ से कराए गए कायरें का भुगतान मार्च 2017 से अब तक किन-किन ठेकेदारों और फर्म को कब-कब और कितना किया गया था।
दरअसल नगर निगम में भुगतान को लेकर आएदिन विरोध होता रहता है। मनमाने तरह से भुगतान को लेकर शिकायतें नगर विकास मंत्री से की गई थी। अब रिपोर्ट आने के बाद नगर निगम का लेखा विभाग जाच में फंस सकता है।
अवर अभियंता को प्रतिकूल प्रविष्टि
सड़क निर्माण में खेल करने वाले नगर निगम के अभियंता फाइलों में भी खेल कर रहे हैं। जाच में दोषी पाए गए नगर निगम जोन तीन के अवर अभियंता सीएल वर्मा को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है, जबकि सहायक अभियंता महेश जायसवाल को और नगर अभियंता मनीष अवस्थी को कठोर चेतावनी दी गई है। यह मामला खदरा दीनदयाल नगर में राम सागर गुप्ता के मकान से राजेंद्र अवस्थी के मकान तक नाली व इंटरलाकिंग का कार्य और दीनदयाल खदरा में अमित शर्मा के मकान से सतीश सिंह के मकान से श्री कृष्ण के मकान के पास इंटरलाकिंग टाइल्स लगाने के कार्य से जुड़ी पत्रवलियों में खेल किया गया था। पत्रवलियों में संबंधित कायरें के लिए पत्रवलियों को मंडलायुक्त की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति होने की बात का जिक्र था, जबकि यह गलत था। फाइल में इस गड़बड़ी को पकड़ने के बाद ही नगर आयुक्त उदयराज सिंह ने यह कार्रवाई की है।
टाइल्स लगाने में किया जा रहा खेल
अभियंता व ठेकेदार टाइल्स लगाने में भी खेल कर रहे हैं। मशीन मोल्ड टाइल्स की जगह रबर मोल्ड टाइल्स लगाई जा रही है। निम्न गुणवत्ता वाली रबर मोल्ड टाइल्स लगाने और नीचे की सतह को ठीक से न बनाए जाने के कारण सड़क जगह-जगह से बैठ रही है। टाइल्स की ऊपरी सतह खराब व बीच से टूट रही है। यदुनाथ सान्याल वार्ड की पार्षद सुनीता सिंघल की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने मुख्य अभियंता (सिविल) को जाच के आदेश दिए हैं। उन्होंने अभियंताओं की टीम गठित कर जाच के निर्देश दिए हैं।
घटिया निर्माण की शिकायत
विकास नगर में नगर निगम ने सड़क बनवाई तो उसमें भी मानकों की अनदेखी की गई थी। विकास नगर सेक्टर सात में सड़क और नाली निर्माण में पुराने ईंट और निम्न स्तर की सामग्री का उपयोग हो रहा है। नालिया बनाने में मौरंग से अधिक बालू का उपयोग हो रहा है और नई नालिया अभी से धंस रही हैं। स्थानीय निवासियों की शिकायत पर अपर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने जाच कमेटी बनाई है। नगर निगम में कमीशनखोरी के चलते निर्माण कायरें में मानकों की अनदेखी की जा रही है।