Flood Relief And Rescue Operations Update: मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह बोले- जो कार्य एक साल में होता, उसे एक माह में किया
Flood Relief And Rescue Operations Update उत्तर प्रदेश के सिंचाई व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने बलरामपुर व गोंडा में बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों का लिया जायजा।
लखनऊ, जेएनएन। Flood Relief And Rescue Operations Update: उत्तर प्रदेश के सिंचाई व जल शक्ति मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह मंगलवार को बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों जायजा लिया। सबसे पहले बलरामपुर की राप्ती नदी के कटान स्थल बेलहा चरनगहिया गांव के पास चल रहे बचाव कार्य का निरक्षण करने पहुंचे। राप्ती मां की आराधना करने के बाद मंत्री ने 602.86 लाख रुपये की लागत से तटबंध को बचाने के लिए जीओ बैग, परक्यूपाइन व पैचिंग आदि कार्य की गुणवत्ता देखी।
इस दौरान उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशन में बाढ़ से व कटान से बचाव का कार्य समय से पहले शुरु किया गया। ऐतिहासिक कार्य लॉकडाउन के बाद भी करने में सफलता मिली है। बेलहा चरवगहिया कटान स्थल पर समय से कार्य होने से करीब 56 हजार की आबादी व कई गांवों को बचाया गया है। उन्होंने कहा कि सिंचाई विभाग का कार्य संतोषजनक है। जो कार्य एक साल में होता उसे एक माह में किया गया है। नहरों की सफाई के बाद नालों व नदी में जमा सिल्ट की सफाई की योजना पर काम चल रहा है। जिससे कटान की समस्या कम हो सके।
ग्रामीणों से नदियों की पूजा व स्वच्छ रखने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारियों को बंधों पर कैंप करने व प्रतिदिन नदी की पूजन करने का निर्देश दिया गया है। गार्ड की ड्यूटी रहेगी। जिससे त्वरित बचाव किया जा सके।स्पर नंबर एक को 20 मीटर आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। कहा कि यहां से जाने के बाद तुलसीपुर, उतरौला व गैंसड़ी क्षेत्र का काफ़ी हवाई सर्वे किया जाएगा। उसके बाद गोंडा होते हुए लखनऊ निकल जाएंगे। डीएम कृष्णा करुणेश ने बाढ़ से तैयारी की जानकारी दी। सदर विधायक पल्टूराम, कैलाश नाथ शुक्ल, एसपी देवरंजन वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
निरिक्षण करने पहुंचे गोंडा, अधिकारियों से ली जानकारी
बलरामपुर के बाद गोंडा स्थित पुलिस लाइंस हेलीकॉप्टर से पहुंचे। यहां से सर्किट हाउस पहुंचकर बाढ़ की स्थिति और राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी विभागीय अधिकारियों से ली। इससे पूर्व उन्होंने बाढ़ क्षेत्र का हवाई सर्वे किया।