Move to Jagran APP

अमीनाबाद में दो माह में तैयार होगा अग्निशमन केंद्र: ब्रजेश पाठक

कानून मंत्री सुबह 11 बजे रखेंगे आधारशिला, शुरू होगा निर्माण कार्य। अग्नि सुरक्षा के मद्देनजर 25 सालों से फायर स्टेशन की चल रही थी मांग।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 10 Dec 2018 11:01 AM (IST)Updated: Mon, 10 Dec 2018 10:06 PM (IST)
अमीनाबाद में दो माह में तैयार होगा अग्निशमन केंद्र: ब्रजेश पाठक
अमीनाबाद में दो माह में तैयार होगा अग्निशमन केंद्र: ब्रजेश पाठक

लखनऊ, जेएनएन। व्यापारियों की पिछले कई वर्षों से फायर स्टेशन बनाने की मांग पर आज से काम शुरू हो गया। अमीनाबाद झंडे वाले पार्क में सोमवार को बहुप्रतीक्षित फायर स्टेशन का शिलान्यास विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने किया। उन्होंने समय सीमा तय करते हुए कहा कि दो माह में यह फायर स्टेशन बनकर तैयार हो जाएगा। इससे सिर्फ अमीनाबाद ही नहीं आसपास के बाजारों को भी अग्निकांड की दशा में मदद मिलेगी। अक्सर भारी भीड़ वाले इस व्यस्ततम बाजार में अग्निकांड होने की दशा में दमकल गाडिय़ां समय से नहीं पहुंच पाती थीं। इससे जानमाल का नुकसान होता था। इसे देखते हुए एक अहम फायर स्टेशन का निर्माण कराया जा रहा है। 

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि पैसे की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। विधायक निधि से कार्यदायी संस्था नगर निगम को दस लाख रुपये दे दिए गए हैं। काम बढ़ते ही आगे की धनराशि भी अवमुक्त कर दी जाएगी। फायर स्टेशन की स्थापना के लिए मंच से विधि मंत्री ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया। दैनिक जागरण ने बाजार में होते अग्निकांड पर मूल समस्या को उठाते हुए अभियान चलाए। इससे पूर्व ब्रजेश पाठक एवं विधायक पंकज सिंह का अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, विनोद अग्रवाल, जितेंद्र सिंह चौहान, उत्तम कपूर, सुशील गुरनानी, केदार वाजपेयी, संजय जैसवानी, पुनीत लालचंदानी, सुरेश छबलानी आदि व्यापारियों ने स्वागत किया। इस मौके पर मुकेश शर्मा, अमित गुप्ता के अलावा स्थानीय पार्षद एवं व्यापारी मौजूद रहे।

जाम से निजात दिलाएं अधिकारी
विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने अधिकारियों से कहा कि लगातार जाम से परेशान लोग अमीनाबाद बाजार में खरीदारी करने से कतराते हैं। इसे तत्काल दुरुस्त कराया जाए।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.