विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mid Day Meal : जाड़े में बच्चों को मिलेगा सूजी का हलवा, मौसम के अनुकूल पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना उद्देश्य

Published: Sun, 25 Oct 2026 05:18 PM (IST)

Mid Day Meal Winter Menu: शासन के निर्देशों का पालन कर एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू की जाएगी।

मध्यान्ह भोजन में खीर के स्थान पर अब सूजी का हलवा

मध्यान्ह भोजन में खीर के स्थान पर अब सूजी का हलवा 

HighLights

  1. बदलेगा मध्यान्ह भोजन का मेन्यू, एक नवंबर से परिषदीय विद्यालयों में लागू होगी नई व्यवस्था

  2. नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक विद्यालय दिवसों में होगी लागू

जागरण संवाददाता, लखनऊ : सर्दी के मौसम में परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को मध्यान्ह भोजन में खीर के स्थान पर अब सूजी का हलवा दिया जाएगा। इसके साथ ही गुड़ की पट्टी और चिक्की को भी बदला गया है।

शैक्षणिक सत्र में दो बार मध्यान्ह भोजन के आहार में परिवर्तन किया जाता है। पीएम पोषण योजना के तहत सूजी का मीठा हलवा और नमकीन उपमा वितरित किया जाएगा। यह व्यवस्था नवंबर 2026 से फरवरी 2027 के तीसरे सप्ताह तक कुल विद्यालय दिवसों में लागू रहेगी।

मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण ने राजधानी समेत प्रदेश के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में एक नवंबर से यह व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। इसका उद्देश्य बच्चों को मौसम के अनुकूल पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है।

बुधवार के मेन्यू में होगा बदलाव

खंड शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र शुक्ला ने बताया कि अब तक बुधवार को विद्यार्थियों को खीर दी जाती थी। नई व्यवस्था के तहत इसके स्थान पर सूजी का हलवा दिया जाएगा। सूजी कार्बोहाइड्रेट का स्रोत है, जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। इससे बच्चों को भोजन में विविधता मिलेगी और उनकी रुचि भी बढ़ेगी।
बेसिक शिक्षा अधिकारी विपिन कुमार ने बताया कि मध्यान्ह भोजन प्राधिकरण से इस संबंध में निर्देश प्राप्त हुए हैं। शासन के निर्देशों का पालन कर एक नवंबर से नई व्यवस्था लागू की जाएगी। राजधानी में 1610 विद्यालयों में करीब एक लाख बच्चों को हलवे का वितरण किया जाएगा।