Move to Jagran APP

Uttar Pradesh Weather News: ठंडी हवा से यूपी के कई जनपदों में लुढ़का पारा, दिन में निकलेगी धूप

Uttar Pradesh Weather News गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सि‍यस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सि‍यस रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। ऐसे में सुबह ही नहीं शाम को भी गलन बरकरार रही।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 08:42 AM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 08:42 AM (IST)
Uttar Pradesh Weather News: ठंडी हवा से यूपी के कई जनपदों में लुढ़का पारा, दिन में निकलेगी धूप
देर रात निकले लोग ठिठुरते नजर आए। पश्चि‍मी यूपी में शीत लहर जैसे हालात रहे।

लखनऊ, जेएनएन। पहाड़ों से आ रहीं हवाओं का यूपी भर में असर है। नम हवाओं से कई जनपदों का परा लुढ़क गया। सर्दी की सबसे अधिक चपेट में पश्चि‍मी यूपी है। यहां कई डिग्री अधिकतम तापमान नीचे गया। वहीं पूर्वी यूपी में भी ठंड का असर है। राजधानी में दिन में धूप निकलेगी। मगर, गलन बकरार रहेगी। मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा। यह प्रदेश के अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में भी गिरावट लाएंगी। पहाड़ों पर कुछ दिन पहले बारिश हुई। वहीं अब बर्फबारी जारी है। इसका असर मैदानी इलाकों में पड़ना स्वाभाविक है। ऐसे में अब ठंड से मुकाबला करने के लिए आमजन को तैयार रहना होगा। बुधवार को भी सुबह से ठंडी हवाएं जारी हैं। शाम को कोहरा भी रहेगा। गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सि‍यस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री से िल्सयस रहा। यह सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक रहा। ऐसे में सुबह ही नहीं शाम को भी गलन बरकरार रही। देर रात निकले लोग ठिठुरते नजर आए। पश्चि‍मी यूपी में शीत लहर जैसे हालात रहे।

loksabha election banner

अधिकतर जनपदों में लुढ़केगा पारा, बरेली में 11.5 डिग्री नीचे

राज्य में पहाड़ों की तरफ से उत्तरी-पश्चि‍मी हवा आ रही हैं। ऐसे में सूबे के अधिकतर जनपदों में पारा की गिरावट रही। बुधवार को हरदोई में 4.5, कानपुर में 4 , गोरखपुर में 3.2, वाराणसी में 3.1 , बहराइच में 4, बांदा में 3.5, बरेली में 11.5 डिग्री पारा अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे आया । वहीं शाहजहांपुर में 7.6, नजीबाबाद में 7, मुजफ्फर नगर में 7.6, मेरठ में 8.1 व अलीगंढ में 6.7 डिग्री अधिकतम तापमान में गिरावट पाई गई। इस दौरान राजधानी समेत अन्य शहरों के एयर क्वॉलटिली इंडेक्स में भी सुधार पाया गया। लखनऊ का एक्यूआइ 198 रिकॉर्ड किया गया। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.