Move to Jagran APP

छह डिग्री गिरा पारा, धूप निकली लेकिन गलन से नहीं मिली राहत Lucknow news

तापमान गिरने के चलते कोल्ड डे कंडीशन बनी रही। गलन से राहत के लिए दिन में भी अलाव जलते रहे। 17.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा अधिकतम तापमान।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Mon, 23 Dec 2019 08:34 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 09:45 AM (IST)
छह डिग्री गिरा पारा, धूप निकली लेकिन गलन से नहीं मिली राहत Lucknow news
छह डिग्री गिरा पारा, धूप निकली लेकिन गलन से नहीं मिली राहत Lucknow news

लखनऊ, जेएनएन। दिसंबर जाते-जाते अपने तेवर दिखा रहा है। सोमवार सुबह शहर को अचानक घने कोहरे ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। हालांकि, दस बजते-बजते कोहरा कम हो गया और धूप निकल आई। लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। इससे लोगों को गलन से राहत नहीं मिल सकी। अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले छह डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 7.1 डिग्री दर्ज किया गया। 

loksabha election banner

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर और हरियाणा के पास विकसित कम दबाव का क्षेत्र कमजोर पड़ गया है। ऐसे में मंगलवार को राजधानी में सुबह तो कोहरा रहेगा लेकिन दिन चढऩे के साथ मौसम साफ हो जाएगा। हालांकि, महोबा और ललितपुर के आसपास बादलों की आवाजाही रहेगी। कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी के भी आसार हैं। बुधवार से मौसम में सुधार की उम्मीद है। हालांकि गलन जारी रहेगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री दर्ज हुआ, जोकि रविवार के 23.1 डिग्री से छह डिग्री कम रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई।

आज सुबह कोहरा, बाद में साफ रहेगा मौसम

मंगलवार को तापमान 19 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है। राजधानी में सुबह कोहरा रहेगा। दिन चढऩे के साथ मौसम साफ हो जाएगा। प्रदेश में कुछ स्थानों पर घना कोहरा होने की भी उम्मीद है।

एक्यूआइ भी कम हुआ

सोमवार को एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ) के स्तर में रविवार की अपेक्षा 71 यूनिट की गिरावट दर्ज की गई। एक्यूआइ 278 रिकॉर्ड किया गया। रविवार को एक्यूआइ 349 रिकॉर्ड हुआ था।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.