Move to Jagran APP

सर्तक रहें, अब भारतीय महिलाओं में 10 वर्ष पहले हो रहा मेनोपॉज Lucknow News

लखनऊ के लोहिया संस्थान में मीनोपॉज पर आयोजित हुई कार्यशाला। 40 की उम्र के बाद महिलाओं में हो रहा मीनोपॉज।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Sat, 28 Sep 2019 08:42 PM (IST)Updated: Sun, 29 Sep 2019 07:14 AM (IST)
सर्तक रहें, अब भारतीय महिलाओं में 10 वर्ष पहले हो रहा मेनोपॉज Lucknow News
सर्तक रहें, अब भारतीय महिलाओं में 10 वर्ष पहले हो रहा मेनोपॉज Lucknow News

लखनऊ, जेएनएन। अमूमन महिलाओं में 50 वर्ष में मीनोपॉज (रजोनिवृत्ति) होता था। मगर, यह विदेशी स्टडी थी। वहीं अब भारतीय महिलाओं में 40 की उम्र में भी मीनोपॉज होना रिपोर्ट किया गया। ऐसे में तय उम्र के बाद महिलाओं को शारीरिक हो रहे बदलावों के प्रति सजग रहना होगा। लोहिया संस्थान के एकेडमिक ब्लॉक में मेनोपॉज पर कार्यक्रम हुआ। 

loksabha election banner

लक्षणों से रहें सजग 

इस दौरान डॉ. यशोधरा प्रदीप ने कहा कि मेमीनोपॉज के दौरान महिलाओं को सेहत का ख्याल रखने की जरूरत है। 40 वर्ष के बाद महिलाओं में मेनोपॉज हो रहा है। वहीं इसकी कुल औसत आयु 47.3 पाई गई है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में मीनोपॉज के समय महिलाएं विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ जाती हैं। कारण, पीरियड्स बंद होने के बाद अंडाशय में एस्ट्रोजन हार्मोन बनना बंद हो जाता है। एस्ट्रोजन हार्मोन के न बनने से महिलाओं में स्वास्थ्य संबंधी तमाम दिक्कतें हो जाती हैं। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने किया। इसके अलावा डॉ. उर्मिला सिंह, डॉ. सरोज समेत तमाम चिकित्सक मौजूद रहीं।

शुरुआती लक्षण 

मीनोपॉज के दौरान महिलाओं के पूरे शरीर में जलन सा महसूस होना, नींद न आना, दिल का तेजी से धड़कना, चिड़चिड़ापन आना, घबराहट महसूस होना, याददाश्त कमजोर होना समेत तमाम परेशानियां हो सकती हैं।  

इसके अलावा चेहरे पर झुर्रियां का आना, बालों का रंग सफेद होना, झडऩा, त्वचा में रुखापन आना समेत आदि प्रमुख हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.