मायावती ने छत्रपति शाहूजी महाराज को उनके जन्मदिवस पर किया याद, लोगों को दी बधाई
बसपा प्रमुख मायावती ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जन्मदिवस पर उनको याद किया। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज को नमन करने के साथ लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
जेएनएन, लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती ने छत्रपति शाहूजी महाराज के जन्म दिवस पर उनको याद किया। उन्होंने छत्रपति शाहूजी महाराज को नमन करने के साथ लोगों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।
बसपा प्रमुख मायावती ने आज दोपहर ट्विटर पर लिखा कि अपने देश में आरक्षण के जनक कुर्मी (ओबीसी) समाज से ताल्लुक रखने वाले कोल्हापुर (महाराष्ट्र) के शासक रहे छत्रपति शाहूजी महाराज को आज उनके जन्म दिवस पर शत् शत् नमन व देशवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। वे देश के उन महान सपूतों में से थे जिन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।
मायावती ने कहा कि जातिवाद के खिलाफ छत्रपति शाहूजी महाराज जैसे महापुरुषों के कर्ज को कभी भी नहीं उतारा जा सकता है फिर भी उनकी स्मृति को चिर स्थाई बनाने के लिए बीएसपी की सरकार ने यूपी में अनेकों ऐतिहासिक काम किए। इसमें उनके नाम से लखनऊ में यूपी की पहली मेडिकल यूनिवर्सिटी व नए जिले आदि शामिल हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप