विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ के किसान पथ पर डिवाइडर से टकराई बोलेरो, दुर्घटना में तीन की मौत और नौ घायल

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:22 PM (IST)

Accident in Lucknow: उन्नाव से जल लेकर बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो ...और पढ़ें

गोसाईगंज में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किसान पथ  पर दुर्घटना के बाद बोलेरो की हो गई ऐसी हालत

गोसाईगंज में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किसान पथ  पर दुर्घटना के बाद बोलेरो की हो गई ऐसी हालत

HighLights

  1. उन्नाव से जल लेकर बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालु

  2. सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में दुर्घटना, दो महिलाओं और मासूम समेत तीन की मौत

संवाद सूत्र, लखनऊ : उन्नाव से जल लेकर बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सोमवार को गोसाईगंज में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किसान पथ पर हादसे का शिकार हो गई। रेलवे ब्रिज पर डिवाइडर से टकराने से बोलेरो में सवार दो महिलाओं और तीन साल की मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।

उन्नाव से जल लेकर बाराबंकी के औसानेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करने जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किसान पथ पर हादसे का शिकार हो गई। लखनऊ-सुल्तानपुर रेलवे लाइन के ऊपर बने ब्रिज पर पैदल यात्रियों के लिए बने डिवाइडर से टकराकर बोलेरो क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दो महिलाओं और तीन साल की मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि नौ लोग घायल हो गए।
हादसे में घायल पांच लोगों को लखनऊ में ट्रामा-2 पीजीआई और अन्य को सीएचसी गोसाईगंज भेजा गया। सीएचसी लाए गए संतोष उर्फ संतू पुत्र राजाराम निवासी माधवखेड़ा,अजगैन और रामदुलारी पत्नी रामस्वरूप निवासी देवीपुर खड़वारिया, सोहरामऊ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पीजीआई ट्रामा सेंटर में तीन वर्षीय नैन्सी पुत्री संतोष निवासी माधवखेड़ा की भी मौत हो गई।
इस दुर्घटना में अन्य घायलों को बेहतर इलाज के लिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी सिविल अस्पताल, लखनऊ रेफर किया गया है। घायलों में दीपक, प्रमोद, रामू, सोनी, सुभाषिनी, सुशीला, लवकुश (7 वर्ष), अक्षय (5 वर्ष) और छह माह का एक बच्चा शामिल है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है और पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है।
इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि बोलेरो को राकेश पुत्र सूरजपाल निवासी उन्नाव चला रहा था। बोलेरो में 12 लोग सवार थे। सभी उन्नाव जनपद के हसनगंज, अजगैन और सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। सभी पहले उन्नाव से गंगाघाट गए थे, वहां से जल लेकर बाराबंकी स्थित औसानेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रहे थे।