Move to Jagran APP

Maulana Kalbe Sadiq Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने कल्बे सादिक के निधन पर जताया शोक

Maulana Kalbe Sadiq Passes Away प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष रहे मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया है।

By Umesh TiwariEdited By: Published: Wed, 25 Nov 2020 02:47 PM (IST)Updated: Wed, 25 Nov 2020 03:41 PM (IST)
Maulana Kalbe Sadiq Passes Away: पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने कल्बे सादिक के निधन पर जताया शोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

लखनऊ, जेएनएन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष व शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मौलाना कल्बे सादिक के निधन से अत्यंत दुख हुआ। उन्होंने सामाजिक सद्भावना और भाईचारे के लिए उल्लेखनीय प्रयास किया। उनके परिजनों और चाहने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

loksabha election banner

ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष और शिया धर्मगुरु मौलाना डॉ. कल्बे सादिक का मंगलवार देर रात निधन हो गया है। राजधानी लखनऊ स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में 17 नवंबर से उनका इलाज चल रहा था। डॉ. कल्बे सादिक को सांस लेने में परेशानी थी। 

धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। 

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शिया धर्म गुरु मौलाना कल्बे सादिक के निधन पर दुख व्यक्त किया है। राज्यपाल ने शोक संदेश में कहा है कि मौलाना कल्बे सादिक की पहचान समाज में गंगा जमुनी तहजीब के रूप में थीे, उनका सभी धर्मो के प्रति गहरा लगाव था। मौलाना सादिक का निधन समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए परिजनों के प्रति संवेदना एवं सहानुभूति व्यक्त की है।

अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मोहसिन रजा ने दुख जताते हुए कहा कि उनका निधन देश के लिए बड़ी क्षति है। उन्होंने पारिवारिक सदस्यों से मिल कर संवेदना प्रकट की तथा ईश्वर से प्रार्थना की है कि उनके परिवार तथा सभी चाहने वालों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। 

समाजवादी पार्टी ने शिया धर्मगुरु और इस्लामिक स्कॉलर मौलाना डॉ. कल्बे सादिक के निधन पर दुख जताया है। शोकाकुल परिवार एवं उनके सभी चाहने वालों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि यह सुनकर अत्यंत दुख हुआ कि मौलाना कल्बे सादिक का निधन हो गया है। वह शिया समुदाय के लिए एक प्रमुख प्रकाश थे और मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के उपाध्यक्ष भी थे। परिवार और उनके सभी शुभचिंतकों के लिए मेरी सच्ची संवेदना।

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा कि ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व मशहूर शिया आलिम-ए-दीन मौलाना कल्बे सादिक का लम्बी बीमारी के बाद निधन की खबर अति दुखद है। उनके परिवार व देश-दुनिया में उनके सभी जानने-मानने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदना। कुदरत उन सबको इस दुख को सहन करने की शक्ति दे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.