Move to Jagran APP

जनता की शिकायतों को तत्काल उसे निस्तारित, वरना होगी कार्रवाई : मेनका गांधी

Maneka Gandhi in Sultanpur गोसाईंगंज में प्रधान प्रतिनिधि के निधन पर घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना अखंडनगर व करौंदीकला में किया धन क्रय केंद्र का निरीक्षण। सांसद ने कहा कि दिसंबर माह तक हर 15 दिन में वह जनता के बीच शिकायतें सुनेंगी और तत्काल उसका निस्तारण कराएंगी।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Thu, 22 Oct 2020 07:58 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 06:09 AM (IST)
जनता की शिकायतों को तत्काल उसे निस्तारित, वरना होगी कार्रवाई : मेनका गांधी
गोसाईंगंज में प्रधान प्रतिनिधि के निधन पर घर पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना।

सुलतानपुर, जेएनएन। Maneka Gandhi in Sultanpur: सांसद मेनका गांधी ने अपने दौरे के दूसरे दिन अलग-अलग विकास खंडों में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान कुछ शिकायतों पर तत्काल अधिकारियों को फोन कर निस्तारित करने का निर्देश दिया। वहीं, उन्होंने कहा कि अफसर जनता की शिकायतों को लेकर गंभीर रहे और तत्काल उसे निस्तारित करें। ऐसा न करने पर वह कार्रवाई के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ से कहेंगी।

loksabha election banner

पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद मेनका संजय गांधी ने सुबह साथ बजे से अपने शास्त्री नगर के अस्थाई आवास पर जनता दर्शन कार्यक्रम लगाया। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए किया प्रशासनिक अधिकारियों फोन किया। इसके बाद सुबह 11 बजे वह गोशाईगंज थानाक्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव पहुंचकर प्रधान प्रतिनिधि अभिमन्यु विश्वकर्मा के निधन पर परिवारजन से मुलाकात कर शोक संवेदना प्रकट की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके बाद वह  अखंडनगर धान क्रय केंद्र का किया औचक निरीक्षण। किसानों ने सांसद से धान न खरीदे जाने की शिकायत की। धान क्रय केंद्र प्रभारी को लगाई फटकार। इसके पूर्व उन्होंने  करौंदीकला ब्लॉक परिसर में जनता दर्शन लगाकर  प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थित में समस्याओं का निस्तारण किया। 

पत्रकारों से बात करते हुए सांसद मेनका गांधी ने कहा कि दिसंबर माह तक हर 15 दिन में वह अधिकारियों के साथ किसी एक ब्लॉक में जाकर जनता के बीच शिकायतें सुनेंगी और तत्काल उसका निस्तारण कराएंगी। इससे जनता को भी भरोसा होगा कि हमारी समस्याओं का समाधान हो रहा है और उन्हें एक भरोसा मिलेगा। उन्होंने कहा कि जो भी धान क्रय केंद्र अभी नहीं खुले है। वह अगले तीन से चार दिन में खुल जाएंगे और धान खरीद भी शुरू हो जाएगी। किसी को  भी कोई समस्या हो तो वह मुझे बताए। अधिकारी भी अगर नहीं सुन रहे है तो उसकी जानकारी मुझे दें। जरूरत पड़ी तो सीएम से भी निवेदन किया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.