विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में शराब पार्टी के बाद बेसुध दोस्त की करंट लगाकर हत्या, रुपया हड़पने की दगा खातिर करने वाला गिरफ्तार

Published: Sun, 04 Oct 2026 07:27 PM (IST)

Lucknow Crime News: बिजनौर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद से लापता युवक का शव 24 घंटे बाद गांव में मिला। पिता ...और पढ़ें

पुलिस गिरफ्त में दोस्त का हत्या आरोपित बिरजू

पुलिस गिरफ्त में दोस्त का हत्या आरोपित बिरजू

HighLights

  1. पैरों के तलवों में बिजली का करंट लगाकर हत्या, पैंट की जेब से निकाले रुपये

  2. बिरजू और सचिन दोस्त थे और अक्सर साथ में पीते थे शराब

  3. दोस्त को बेसुध देख रुपये हड़पने का लालच युवक पर हो गया था हावी

  4. 190 सीसी कैमरों की फुटेज से तीन पुलिस टीमों ने घटनास्थल के रास्तों की खंगाला

  5. आरोपित के पास से बिजली का तार, एक कूलर और 2,250 रुपये बरामद

डिजिटल डेस्क, लखनऊ: लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में दोस्ती और भरोसे के कत्ल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शराब के नशे में बेसुध दोस्त की करंट लगाकर हत्या कर दी और उसकी पैंट की जेब से 2,250 रुपये चुराने के बाद शव को दूसरे स्थान पर डाल आया। वह समझ रहा था कि लोग करंट का चपेट में आने को मानकर स्वाभाविक मौत मान लेंगे, लखनऊ की पुलिस ने कई सीसीटीवी की पड़ताल के बाद हत्या के आरोपित को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।

शराब की पार्टी के दौरान दोस्त को बेसुध देख उसके बचे रुपये हड़पने का लालच एक युवक पर हावी हो गया। उसने दोस्त को बिजली का करंट लगाकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस को गुमराह करने के लिए शव दूसरे व्यक्ति के घर के पास रखकर भाग गया। आरोपित को लगा कि करंट से मौत होने के कारण मामला हादसा मान लिया जाएगा, लेकिन बिजनौर पुलिस ने सीसी फुटेज और साक्ष्यों की मदद से आरोपित बिरजू को गिरफ्तार कर लिया है।

एडीसीपी साउथ आर वसंत कुमार ने बताया कि शहीद पथ के किनारे बिजनौर के रहीमाबाद निवासी मेड़ीलाल ने एक अक्टूबर को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उनके बेटे सचिन उर्फ राजा उर्फ रामधीरज की गला दबाकर और करंट लगाकर हत्या की गई है।

पुलिस के मुताबिक पूछताछ में बिरजू ने बताया कि सचिन उसका दोस्त था और अक्सर उसके कमरे पर शराब की पार्टी करता था। 28 सितंबर को सचिन ने कुछ रुपये की जरूरत बताई। रुपये नहीं होने पर उसने अपनी मोटरसाइकिल गिरवी रख दी। इससे मिले पैसों से दोनों ने शराब खरीदी और बिरजू के कमरे पर जाकर पार्टी की।

सचिन नशे में बेसुध होकर कमरे में पड़ा था। उसके पास बचे रुपये देखकर बिरजू के मन में लालच आ गया। आरोपित के मुताबिक उसने बिजली के तार से सचिन को करंट लगाया, जिससे मौत हो गई। तीन पुलिस टीमों ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों के 170 से 190 सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली। बिरजू के खिलाफ हत्या के मुकदमे में साक्ष्य मिटाने व संपत्ति हड़पने से संबंधित धाराएं भी बढ़ाई गई हैं।

सचिन ने बिरजू से 28 सितंबर को कहा कि उसे कुछ पैसों की जरूरत है। बिरजू ने कहा कि उसके पास पैसे नहीं हैं, जिसके बाद सचिन ने अपनी मोटरसाइकिल किसी के पास गिरवी रख दी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने उस पैसे से शराब खरीदी और बिरजू के कमरे में पी। आरोपी ने पुलिस को बताया कि सचिन के पास कुछ पैसे बचे थे। उन पैसों को पाने के लिए उसने उसकी हत्या की योजना बनाई। शव को किसी और के घर के बाहर फेंककर, आरोपी इस अपराध को दुर्घटना में हुई मौत दिखाने की कोशिश कर रहा था।

बिजनौर थाना क्षेत्र के रहीमाबाद से लापता युवक का शव 24 घंटे बाद गांव में मिला। पिता ने दोस्त और उसके साथियों पर करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगाया। रहीमाबाद गांव के मेड़ीलाल ने बताया कि उनका बेटा सचिन उर्फ राजा (24) सोमवार शाम करीब चार बजे बाइक गांव के ही दोस्त के साथ निकला। रात में वह वापस नहीं आया। उसके पास मोबाइल न होने से उसके बारे में कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। मंगलवार सुबह करीब 5 बजे गांव में रमेश यादव के घर के बाहर चारदीवारी के पास उसका शव मिला।

तलवे में करंट लगाने का आरोप

मेड़ीलाल ने आरोप लगाया कि बेटे को उसका दोस्त अपने साथ भक्ति खेड़ा ले गया था। वहां एक व्यक्ति के पास बेटे की बाइक 10 हजार रुपये में गिरवीं रख दी। रुपये हड़पने के लिए अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उसके दोनों पैरों के तलवों में बिजली का करंट लगाकर हत्या कर दी। उसके बाद शव को गांव में लाकर फेंक दिया।