Move to Jagran APP

Cylinder Explosion in Lucknow: लखनऊ में सिलेंडर फटने से ढहा मकान, मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत

लखनऊ आलमनगर में पुल के नीचे खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी थी आग एक अन्य घायल। मलबे में दबने से गई युवक की जान दमकल ने आग पर पाया काबू। पुलिस सिलेंडर में आग लगने का कारण पता कर रही है।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Tue, 27 Oct 2020 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2020 03:23 PM (IST)
Cylinder Explosion in Lucknow: लखनऊ में सिलेंडर फटने से ढहा मकान, मलबे के नीचे दबकर युवक की मौत
आलमनगर में पुल के नीचे खाना बनाते समय सिलेंडर में लगी थी आग।

लखनऊ, जेएनएन। राजधानी स्थित आलमनगर में मंगलवार को सिलेंडर फटने से एक युवक की मौत हो गई। हादसा खाना बनाते समय सिलेंडर में आग लगने से हुआ था। सिलेंडर फटने से वहां आग लग गई, जिसे फायर सर्विस ने किसी तरह काबू पाया। धमाका इतना तेज था कि मकान ढह गया। मलबे के नीचे दबने के कारण युवक की जान चली गई। पुलिस सिलेंडर में आग लगने का कारण पता कर रही है।

loksabha election banner

 

एडीसीपी साउथ सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आलमनगर फ्लाई ओवर के नीचे स्थित विजय ट्रेडर्स की दुकान में अचानक सिलेंडर फट गया था। हादसे के कारण पूरा दुकान जमींदोज हो गया। इसमें बुद्धेश्वर विहार कॉलोनी पारा निवासी सुशील गुप्ता की मौत हो गई। वहीं बबलू गुप्ता को गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाके की आवाज सुनकर इलाके में अफरातफरी मच गई। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पहुँच गए। इसके बाद स्थानीय पुलिस बल वहां पहुँची और राहत व बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे में अन्य लोगों के दबे होने की आशंका के चलते पुलिस ने सर्च अभियान चलाया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.