संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, शरीर पर थे दर्दनाक निशान
दुबग्गा के पास स्थित सीते विहार कॉलोनी की घटना।
By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 17 Jan 2019 07:58 PM (IST)Updated: Thu, 17 Jan 2019 07:58 PM (IST)
लखनऊ, जेएनएन। दुबग्गा में गुरुवार को एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। युवक का शव कमरे के भीतर मिला था। पुलिस के मुताबिक, सीते विहार कॉलोनी में हरदोई के बेनीगंज निवासी राजा बक्श (45) का शव उनके कमरे में पड़ा मिला। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिन से राजा बख्श घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। संदेह होने पर पड़ोसियों पुलिस को सूचना दी।
वहीं, पुलिस का कहना है कि शव पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। मृतक के परिवार में पत्नी अनीता, बेटा अभिषेक और बेटी भूमि हैं। अनीता ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व वह पति संग सीते विहार में रहती थी, लेकिन एक बेटी की मौत हो जाने के बाद से उसने वहां रहना छोड़ दिया था। वह इस समय गांव में रहती है। इंस्पेक्टर संजय कुमार का कहना है कि मृतक शराब का आदी था। मौत का कारण पोस्टमार्टम के बाद स्पष्ट होगा। छानबीन की जा रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें