Move to Jagran APP

मायके जा रही नाराज पत्नी पर बांके से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगाई फांसी

हरदोई के बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का मामला है। पुत्र ने फंदा खोला गंभीर हालत में हत्यारे पति को अस्पताल में कराया गया भर्ती।

By Divyansh RastogiEdited By: Published: Sun, 12 Jul 2020 02:25 PM (IST)Updated: Sun, 12 Jul 2020 02:25 PM (IST)
मायके जा रही नाराज पत्नी पर बांके से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगाई फांसी
मायके जा रही नाराज पत्नी पर बांके से हमला कर उतारा मौत के घाट, फिर खुद भी लगाई फांसी

हरदोई, जेएनएन। उत्तर प्रदेश के हरदोई में एक पति ने नशे में पत्नी की हत्या कर खुद भी फांसी लगा ली। मृतक के बेटे ने बताया कि पिता को नशे की लत थी। जिसको लेकर आएदिन झगड़ा होता रहता था। रविवार सुबह ही इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। तभी पिता ने मां पर बांके से हमला कर दिया और उनकी मौत हो गई। वहीं, पिता ने खुद को फांसी लगा ली। जिसका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।

loksabha election banner

ये है पूरा मामला 

मामला बेहटागोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव का है। यहां के निवासी अशोक जम्मू में काम करता था। लॉकडाउन में परिवार समेत गांव आ गया था। वह नशे का भी आदी था। जिसके चलते उसका पत्नी सवित्री देवी(40) से आए दिन झगड़ा होता रहता था। पुत्री की भी शादी तय हो चुकी थी। पत्नी शराब पीने से मना करती थी। पुत्र अनुराग के अनुसार, रविवार की सुबह भी पापा और मम्मी के बीच झगड़ा हुआ तो मम्मी ने मायके जाने की बात कही और झोला उठाकर पैदल ही चल दीं। पीछे से नशे में पिता भागते हुए गए और सड़क पर ही मम्मी के ऊपर बांके से हमला कर दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वह भी पीछे-पीछे भागते हुए गया था। देखा कि मम्मी सड़क पर पड़ी थी और पास के ही एक पेड़ से पापा ने फांसी लगा ली थी। वह दौड़ता हुआ पेड़ पर चढ़ा और फंदा खोल दिया। जिससे वह नीचे आ गिरे। आनन-फानन उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हत्या की खबर पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत मिश्र ने बताया कि मृतका का शव कब्जे में ले लिया गया है। आऱोपित अशोक की भी हालत गंभीर है। उसका इलाज चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.