Move to Jagran APP

मेजर अविजित को मिला शौर्य प्रदर्शन का इनाम, सीधी मुठभेड़ में छुड़ाए थे आतंकियों के छक्के

घायल जाबाज ने होश में आने पर पूछा आतंकियों का क्या हुआ। स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना मेडल प्रदान किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 17 Aug 2018 04:07 PM (IST)Updated: Fri, 17 Aug 2018 04:11 PM (IST)
मेजर अविजित को मिला शौर्य प्रदर्शन का इनाम, सीधी मुठभेड़ में छुड़ाए थे आतंकियों के छक्के
मेजर अविजित को मिला शौर्य प्रदर्शन का इनाम, सीधी मुठभेड़ में छुड़ाए थे आतंकियों के छक्के

लखनऊ [निशात यादव]। आतंकियों से घिरे जम्मू संभाग के सुजवा ब्रिगेड स्थित सैन्य ठिकाने पर हुए हमले में साहस का प्रदर्शन करने वाले शहर के मेजर अविजित को सम्मानित किया गया है। उनको स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सेना मेडल प्रदान किया। हमले में मेजर अविजित गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जब उनको अस्पताल ले जाया गया तो होश आने पर उनका पहला सवाल यही था कि आतंकियों का क्या हुआ। बीती 10 फरवरी को जम्मू संभाग में सुजवा ब्रिगेड पर आतंकियों ने बड़ा हमला कर दिया था। इस वक्त मेजर अविजित ही सेकेंड ऑफिस इंचार्ज की भूमिका में थे। आतंकी सैन्य परिवार और जवानों के लिए बने आवासों तक पहुंच गए थे। आतंकी यहा बड़ा नुकसान न कर सके इसके लिए मेजर अविजित सिंह ने सीधी मुठभेड़ की। उन्होंने दो आतंकियों को बुरी तरह घायल कर दिया था। इस बीच दूसरी तरफ से आतंकियों ने उनपर ग्रेनेड फेंक दिया था। ग्रेनेड फटने से उनके सिर में गंभीर चोटें आ गयी थी। घायल होने पर भी उनके हाथ से हथियार नहीं छूटा। बेहोश होने पर उनको उधमपुर स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। ब्रेन से लगातार रक्तस्त्राव होने से उनके जीवन पर खतरा मंडरा रहा था। आधुनिक सैन्य चिकित्सा के जरिए उनके ब्रेन को निकालकर उपचार किया गया। उनका 47 दिनों तक उधमपुर और फिर 20 दिन नई दिल्ली स्थित सेना के आरआर अस्पताल में इलाज हुआ। मेजर अविजित लखनऊ के साउथ सिटी में रहने वाले हैं। उनके पिता कर्नल (सेवानिवृत्त) समर विजय सिंह ने बताया कि बेटे मेजर अविजित को बहादुरी का मेडल मिला है।

loksabha election banner

इससे शहर के साथ उनकी महार रेजीमेंट का मान बढ़ा है। मेजर अविजित के बड़े भाई ले. कर्नल अभिषेक विक्त्रम सिंह इस समय सूडान में यूनाइटेड नेशन फोर्स में तैनात हैं, उन्होंने भी मेजर अविजित पर गर्व जताया है। मेजर अविजित का परिवार साउथ सिटी के यूनीटेक अपार्टमेंट में रहता है। मेजर अविजितपूरा परिवार है सेना में:

मेजर अविजित के पिता कर्नल समर विजय सिंह सेना में 37 साल की सेवा के बाद वर्ष 2012 में लखनऊ की मध्य यूपी सब एरिया मुख्यालय से सेवानिवृत्त हुए। उनके बड़े भाई कर्नल अभिषेक सिंह को वर्ष 2003 में 19 महार रेजीमेंट में कमीशड मिली थी। मेजर अविजित सिंह के बहनोई कर्नल अंकित प्रकाश भी सेना में हैं। उनके ममेरे भाई विंग कमाडर मयस्कर देव सिंह वायुसेना में हैं। कर्नल समर विजय सिंह के दो समधी कर्नल ओपी सिंह और कर्नल रविंद्र प्रकाश अब सेवानिवृत्त हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.