खुलेगा सौगातों का पिटारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में गुरुवार को
लखनऊ। उत्तार प्रदेश सरकार सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव के संसदीय क्षेत्र मैनपुरी में गुरुवार को सौगातों का पिटारा खोलेगी। पिटारे से क्या निकलेगा, फिलहाल गोपनीय है लेकिन तोहफों का बजट 3.70 अरब रुपये का है। यहां जनसभा मंच पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साथ सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव, कैबिनेट मंत्री आजम खा, शिवपाल यादव समेत आधा दर्जन मंत्री होंगे।
बुधवार को जनसभा के लिए पूरे दिन तैयारिया चलीं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम हैं। प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री की यहा पर पहली रैली को देश बचाओ, देश बनाओ का नाम दिया गया है। सुबह ग्यारह बजे मुख्यमंत्री और सपा सुप्रीमो सुबह उड़नखटोले से मैनपुरी पहुंचेंगे। रैली संबोधित करने के बाद मुख्यमंत्री योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। योजनाओं की जानकारी मुख्यमंत्री जनता को स्वयं देंगे ताकि उनकी सौगातों का क्रेज बना रहे। वैसे इनमें स्पोर्ट्स कालेज मैनपुरी को दिए जाने की पूरी संभावना है।
उम्मीदें
-राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज
-पीएसी वाहिनी की स्थापना
-स्पोर्ट्स कॉलेज की घोषणा
-कन्या डिग्री कॉलेज
-खस्ताहाल पड़ी सड़कों का सुधार
-बड़े कारखाने की स्थापना
मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर