आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को गोली मारी
आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को आज गोली मार दी गई। शाहजहांपुर के निगोडी रोड स्थित गदियाना मोहल्ला के निवासी ३५ वर्षीय कृपाल सिंह जब पुवाया रोड स्थिति पेट्रोल पंप के पास थे। कुछ लोगों ने उन्हें निकट से गोली मार दी। उल्लेखनीय है कि १२ साल पूर्व
लखनऊ। आसाराम प्रकरण के मुख्य गवाह कृपाल सिंह को आज गोली मार दी गई। शाहजहांपुर के निगोडी रोड स्थित गदियाना मोहल्ला के निवासी ३५ वर्षीय कृपाल सिंह जब पुवाया रोड स्थिति पेट्रोल पंप के पास थे। कुछ लोगों ने उन्हें निकट से गोली मार दी। उल्लेखनीय है कि १२ साल पूर्व शाहजहांपुर की पीडिता के पिता के साथ कृपाल सिंह ने भी आसाराम से दीक्षा ली थी। वह कई आश्रमो में सेवादार रहा था। वारदात के तुरंत बाद कृपाल को अस्पताल लाया गया। हालत सीरियस होने पर उसे शाहजहांपुर से बरेली रेफर कर दिया गया। पीडिता के पिता भी साथ में है।