Move to Jagran APP

राज्यपाल आनंदीबेन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 162वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमन किया। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रदेश के लोगो को बधाई दी।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Sat, 02 Oct 2021 12:07 PM (IST)Updated: Sat, 02 Oct 2021 01:57 PM (IST)
राज्यपाल आनंदीबेन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया नमन
मुख्यमंत्री श्री गांधी आश्रम खादी ग्राम उद्योग केंद्र हजरतगंज पहुंचे।

लखनऊ, जेएनएन। देश की आजादी के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 162वीं तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 117वीं जयंती पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनको नमन किया। राज्यपाल तथा मुख्यमंत्री ने गांधी व शास्त्री जयंती पर प्रदेश के लोगो को बधाई दी।

prime article banner

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विधि एवं न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक तथा लखनऊ की महापौर संयुक्ता भाटिया समेत कई नेताओं ने हजरतगंज में गांधी प्रतिमा पर पुष्प अॢपत कर उन्हेंं याद किया। इसके बाद राज्यपाल के साथ मुख्यमंत्री श्री गांधी आश्रम खादी ग्राम उद्योग केंद्र हजरतगंज पहुंचे। यहां पर मुख्यमंत्री और राज्यपाल ने करीब 14 मिनट खादी के वस्त्रों को देखा और फिर चरखा भी चलाया। इनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पांच सौ रुपए का एक गमछा भी खरीदा और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को सम्मानित कर पहना दिया।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने में महात्मा गांधी ने सत्य व अङ्क्षहसा का मार्ग प्रशस्त किया। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का सज्जनता व सादगी से परिपूर्ण जीवन दर्शन सभी के लिए अनुकरणीय है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई संदेश में कहा कि गांधी के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने वे पहले थे। इन्हें अपनाने से पूरे विश्व में शांति व सद्भाव स्थापित होगा, जिसकी आज बहुत आवश्यकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री ने आजादी की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि गांधी का पूरा जीवन ही एक संदेश है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्रामस्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK