विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में सिरफिरे युवक ने बिजली के तार में लगाई आग, सैकड़ों उपभोक्ता रहे परेशान

Published: Sat, 28 Mar 2026 09:10 PM (IST)

लखनऊ के गोखले मार्ग पर बिजली के तारों में आग लगने की घटना शॉर्ट सर्किट नहीं, बल्कि एक युवक विशाल द्वारा जानबूझकर की गई हरकत थी।

(Photo Source - AI Generated)

(Photo Source - AI Generated)

HighLights

  1. गोखले मार्ग पर युवक ने जानबूझकर तारों में आग लगाई।

  2. 1550 बिजली उपभोक्ता और 2000 मोबाइल कनेक्शन प्रभावित।

  3. सीसीटीवी से खुलासा, पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। तीन दिन पहले गोखले मार्ग स्थित सुलतानगंज चौकी के पास बिजली के तारों में शार्ट सर्किट नहीं हुआ था बल्कि एक युवक ने आग लगाई थी। इसकी पहचान स्थानीय लोगों ने सीसी कैमरे से की।

उपभोक्ताओं ने इसकी शिकायत बिजली विभाग के अभियंताओं से की और अवर अभियंता आलोक कुमार सिंह ने हजरतगंज कोतवाली में एफआइआर दर्ज कराने के लिए मुकदमा तहरीर दी है। शरारती युवक के कारण 1550 उपभोक्ताओं की बिजली और दो हजार से अधिक मोबाइल कनेक्शन का नेटवर्क एक सिरफिरे युवक के कारण प्रभावित हो गया था।

हजरतगंज पुलिस के मुताबिक तहरीर में उल्लेख किया गया है कि गोखले मार्ग एकलव्य नगर निवासी विशाल ने रात 3:35 बजे के आसपास सुल्तानगंज पुलिस चौकी के पास दो बिजली पोल पर तारों में आग लगाई थी। इससे 1550 उपभोक्ताओं की दो घंटे और इनमें से 110 उपभोक्ताओं की आठ घंटे तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा था।

उधर, बिजली विभाग के लोगों ने बताया कि घटना के तीन दिन गुजरने के बाद भी शनिवार शाम तक मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से सामान्य नहीं हो सका। यही नहीं घरों में इंटरनेट सेवाएं प्रभावित रही। क्योंकि टेलीकाम कंपनियों के कर्मचारी अभी तक नए तार नहीं लगा पाए हैं।

आग के कारण मोबाइल नेटवर्क के तमाम तार और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे। अभियंताओं के मुताबिक आग लगने से बिजली विभाग को करीब दो लाख रुपये कीमत के एबीसी तार जल गए थे। जेई के मुताबिक सिरफिरे का खुलासा आशा अपार्टमेंट के पास बिजली पोल पर लटक रहे तारों में आग लगाने का प्रयास का खुलासा सीसी कैमरे से हुआ है।