विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में बिजली के करंट से युवक की मौत, अस्पताल से बाहर निकलने पर दुर्घटना में भाई घायल

Published: Wed, 15 Apr 2026 07:30 PM (IST)

लखनऊ के बीकेटी में खेत में ट्यूबवेल का तार ठीक करते समय 25 वर्षीय राहुल यादव की करंट लगने से मौत हो गई।

News Article Hero Image

HighLights

  1. खेत में ट्यूबवेल का तार ठीक करते लगा करंट।

  2. 25 वर्षीय राहुल यादव की करंट लगने से मौत।

  3. भाई रोशन अस्पताल से लौटते समय दुर्घटना में घायल।

संवाद सूत्र, बीकेटी (लखनऊ)। खेत में लगे ट्यूबेल की बिजली ठीक कर रहे युवक की करंट लगने से मौत हो गई। जिसके बाद अस्पताल से बाहर निकलकर सीतापुर रोड पहुंचा तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना मे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बीकेटी थाना क्षेत्र के अकोहरी निवासी किसान नंदकिशोर यादव का गांव के बाहर खेत है।

बताया जा रहा है कि किसान का लड़का राहुल यादव (25) खेत में बने ट्यूबेल के स्टार्रटर का तार सही कर रहा था। इसी दौरान करंट लगने से वह बेहोश हो गया। कुछ देर में जब वह घर नहीं पहुंचा तो घरवाले खेत पहुंचे जहां ट्यूबेल (नलकूप) पर वह बेहोश मिला।

जिसके बाद लोडर वाहन से बेहोशी की हालत में उसका भाई रोशम यादव पारस अस्पताल ले गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। वहीं अस्पताल से निकलकर रोशन सड़क पार कर रहा था इसी दौरान किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।