विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में 16 लाख के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन के साथ युवक गिरफ्तार, STF ने की कार्रवाई

Published: Mon, 06 Apr 2026 09:54 PM (IST)

एसटीएफ, ड्रग्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने काकोरी में प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।

News Article Hero Image

HighLights

  1. काकोरी में 16 लाख के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन जब्त।

  2. एसटीएफ, ड्रग्स विभाग ने युवक को किया गिरफ्तार।

  3. अवैध दवा के स्रोत और नेटवर्क की जांच जारी।

-

संवाद सूत्र, काकोरी। प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसटीएफ, ड्रग्स विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित के पास से करीब 16 लाख रुपये मूल्य के ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद किए गए हैं।

एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर फैजुद्दीन सिद्दीकी, ड्रग्स इंस्पेक्टर संदेश मौर्य और घुरघुरी तालाब चौकी प्रभारी दारोगा छत्रजीत सिंह काकोरी क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि करीमाबाद नहर पुल अंडरपास के पास एक युवक मोटरसाइकिल से प्रतिबंधित ऑक्सीटोसिन इंजेक्शन की खेप लेकर जा रहा है।

सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाइक सवार युवक को घेराबंदी कर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से पांच बोरियों में कुल 504 बोतल आक्सीटोसिन इंजेक्शन बरामद हुए, जिन्हें बाइक पर रबर से बांधकर ले जाया जा रहा था। मौके पर टीम ने आरोपित से दवा के क्रय-विक्रय से संबंधित दस्तावेज मांगे, लेकिन वह कोई वैध कागज नहीं दिखा सका।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान रहीमाबाद निवासी रेहान के रूप में हुई है। बरामद इंजेक्शन की कीमत लगभग 16 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एसटीएफ व पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह प्रतिबंधित दवा कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन स्थानों पर सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

यह भी पढ़ें- लखनऊ में अवैध रो-हाउस तोड़ने गई LDA टीम पर हमला, बिना कार्रवाई के लौटी वापस