विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ महिला टी-20 लीग: आयुषी, चांदनी सहित दो दर्जन स्टार खिलाड़ियों को मिले बड़े अनुबंध

Published: Sat, 19 Sep 2026 08:46 PM (IST)

लखनऊ में पहली बार आयोजित हो रही जिला महिला टी-20 क्रिकेट लीग के लिए दो दर्जन स्टार महिला क्रिकेटरों को बड़ा अनुबंध मिला है।

News Article Hero Image

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राजधानी में पहली बार हो रही जिला महिला टी-20 क्रिकेट लीग के लिए रेटिंग खिलाड़ियों चांदनी शर्मा के अलावा आलराउंडर संध्या यादव, सोनाली सिंह और आरजू सिंह, अन्वेषा चटर्जी और आयुषी समेत दो दर्जन को बड़ा अनुबंध मिला है।

क्रिकेट एसोसिएशन लखनऊ की ओर से शुक्रवार को लीग के लिए हुई नीलामी में सभी छह फ्रेंचाइजी ने इन स्टार महिला क्रिकेटरों को अधिकतम 25-25 हजार रुपये खर्च कर अपने साथ जोड़ा है। सबसे अधिक बेस प्राइस 10 हजार रुपये था। लीग की शुरुआत 23 सितंबर को होगी, जबकि फाइनल मुकाबला 28 को खेला जाएगा। इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

नीलामी की शुरुआत सीएएल के अध्यक्ष एवं लीग के चेयरमैन डा. नवनीत सहगल, सीएएल के सचिव के एम खान, लीग के कमिश्नर एसपी मिश्रा, डिप्टी कमिश्नर प्रियंका शैली ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार वंदना मिश्रा की महिला क्रिकेट पर लिखी गई किताब का विमोचन भी किया गया।

लॉटरी से हुआ फैसला

नीलामी में छह फ्रेंचाइजी टीमों के मलिक, कोच और एक्सपर्ट शामिल हुए। सभी रेटिंग खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ने के लिए जबरदस्त होड़ देखने को मिली। बोली लगाने के कांटे की होड़ थी। इन खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सभी टीमों ने अधिकतम 25 हजार रुपये की बोली लगाई। ऐसे में टीमों ले लिए लॉटरी निकाली गई। इसमें जिस टीम की लॉटरी निकली उसे वह खिलाड़ी दिया गया।

सबसे अधिक रेटिंग खिलाड़ी लखनऊ चैलेंजर्स और नवाबी क्वींस में

फ्रेंचाइजी के पर्स में पहले दो लाख रुपये रखे गए थे। इसके बाद चेयरमैन डा. नवनीत सहगल ने इसे बढ़ाकर 2.5 लाख कर दिए। फ्रेंचाइजी की ओर से स्टार खिलाड़ी जोड़ने के लिए आगे बढ़कर बोली लगाई गई।

करीब दो दर्जन रेटिंग खिलाड़ियों को 25-25 हजार रुपये का अनुबंध मिला है। इनमें अरोमा त्यागी (24.5 हजार) को छोड़कर सभी खिलाड़ियों के लिए इतनी होड़ थी की लॉटरी निकाली गई।

लखनऊ नवाबी क्वींस और आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स ने सबसे अधिक छह-छह रेटिंग वाले खिलाड़ी खरीदे। वहीं फोर स्क्वायर वारियर्स ने पांच, लखनऊ शेरनी ने चार, सेज फाल्कंस ने तीन, रहीमाबाद रायल्स ने दो स्टार खिलाड़ी अपने साथ जोड़े।

बाकी सभी महिला क्रिकेटरों का बेसप्राइस तीन हजार रुपये रखा गया है, जिन्हें अधिकतम पांच हजार रुपये में फ्रेंचाइजी अपने साथ जोड़ सकती हैं। इसमें फ्रेंचाइजी को छूट गई है कि वे अपनी मनपसंद के खिलाड़ी चुन सकती हैं। जिस खिलाड़ी को दो या उससे अधिक फ्रेंचाइजी लेना होंगी, उसके लिए नीलामी प्रक्रिया का पालन करना होगा। देर रात तक खिलाड़ियों की नीलामी जारी थी।

  • लखनऊ नवाबी क्वींस: आरोम त्यागी, प्रियांशी पांडेय, अन्वेषा चटर्जी, सना खान एवं अरीशा मुस्तफा (सभी आलराउंडर), शशि बालन (बाएं हाथ की बल्लेबाज)।
  • आरईपीएल लखनऊ चैलेंजर्स: प्रियांशी यादव एवं अनुष्का श्रीवास्तव (दोनों आलराउंडर), चांदनी शर्मा एवं अविका जैन (स्पिनर), आकांक्षा सिंह (बल्लेबाज), भूमिका (तेज गेंदबाज)।
  • फोर स्क्वायर लखनऊ वारियर्स: शिल्पी यादव एवं पीशा गुप्ता (स्पिनर), संध्या यादव एवं तान्या सिंह (आलराउंडर), अपेक्षा मणि त्रिपाठी (बल्लेबाज)।
  • लखनऊ शेरनीज: अंशु तिवारी एवं संध्या क्षेत्री (दोनों आलराउंडर), आयुषी श्रीवास्तव (बल्लेबाज), अक्शा खान (गेंदबाज)
  • रहीमाबाद रायल्स: काजल टमटा (फिरकी गेंदबाज), धुन पिमोली (विकेट कीपर)
  • सेज फाल्कंस: आरजू एवं सोनाली (दोनों आलराउंडर), शर्गुन यादव (बल्लेबाज)।