Lucknow Weather Update : लखनऊ में प्रदूषण फुला रहा दम, सुबह छाया कोहरा-दिन में धुंध का असर
Lucknow Weather Update लखनऊ की आबो हवा प्रदूषण की वजह से बिगड़ गई है। लखनऊ का एक्यूआइ 398 रहा। यह खतरनाक है। अस्पतालों क्लीनिकों में सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। उनकी दिक्कतें प्रदूषित हवा की वजह से उभर रही हैं।
लखनऊ, जेएनएन। Lucknow Weather Update : शहर में सुबह-शाम कोहरा का सिलसिला कायम है। वहीं, दिन में धुंध का असर भी रहेगा। अभी बारिश की उम्मीद नहीं है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।
लखनऊ की आबो हवा प्रदूषण की वजह से बिगड़ गई है। अस्पतालों, क्लीनिकों में सांस के रोगी बढ़ रहे हैं। उनकी दिक्कतें प्रदूषित हवा की वजह से उभर रही हैं। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक, गाजियाबाद सोमवार को सबसे प्रदूषित शहर रहा। यहां एक्यूआइ 438 रिकॉर्ड किया गया। वहीं, ग्रेटर नोएडा का एक्यूआइ 422, नोएडा का एक्यूआइ 422 रहा। कानपुर का एक्यूआइ 406 रहा। यहां भी प्रदूषण का प्रकोप लगातार बना हुआ है। बुलंद शहर का एक्यूआइ 417 दर्ज किया गया। दिल्ली का एक्यूआइ 400 दर्ज किया गया, जबिक लखनऊ का एक्यूआइ 398 रहा। यह खतरनाक है।
प्रदूषण बढ़ा रहा ताप
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के मुताबिक सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। यह भी सामान्य से 3.3 डिग्री अधिक रहा। वहीं मंगलवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं राज्य में उत्तरी-पश्चिमी हवा चल रही हैं। पहाड़ों की ओर से आ रहीं ये हवा सुबह-शाम ठंड बढ़ा और बढ़ाएंगी। वहीं, दिन में प्रदूषण की वजह से ताप सामान्य से अधिक हो रहा है।
शहर में यूं रहा एक्यूआइ
- तीन दिसंबर-420
- चार दिसंबर-441
- पांच दिसंबर-414
- छह दिसंबर-366
- सात दिसंबर-398