Move to Jagran APP

यूपी में बर्फीली हवाओं से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम व‍िभाग ने द‍िया बार‍िश का अलर्ट

Today Lucknow Weather News Update बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 20 Jan 2022 06:05 AM (IST)Updated: Thu, 20 Jan 2022 02:35 PM (IST)
यूपी में बर्फीली हवाओं से अभी नहीं मिलेगी राहत, मौसम व‍िभाग ने द‍िया बार‍िश का अलर्ट
मौसम विभाग ने दी दो दिनों तक घने कोहरे और ठंड की चेतावनी।

लखनऊ, जागरण संवाददाता। दिन में मौसम शुष्क रहा, लेकिन रात में बादलों की आवाजाही बनी रही। वातावरण में 87 प्रतिशत आद्र्रता के बीच लगभग 6.0 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलीं बर्फीली हवाओं ने दिनभर ठिठुराया। गुरुवार को भी शीतलहर और बर्फीली हवाओं से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने दो दिनों तक प्रदेश के पूर्वी क्षेत्रों में घने कोहरे और प्रदेशभर में ठंड की चेतावनी दी है। साथ ही 22 और 23 जनवरी को प्रदेशभर में हल्की से मध्यम बारिश होने का अंदेशा भी जताया है।

loksabha election banner

बुधवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान सामान्य से 7.0 डिग्री सेल्सियस की कमी के साथ 14.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान सामान्य से 6.0 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 8.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में भीषण ठंड रही और अधिकतम तापमान में सामान्य से 5.0 डिग्री सेल्सियस से भी ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश में न्यूनतम तापमान कानपुर में 3.0 डिग्री सेल्सियस, आगरा में 4.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान फतेहगढ़ में 21.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आंचलिक मौसम विज्ञान के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार गुरुवार सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। राजधानी का अधिकतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। आगामी दो दिनों तक मौसम में शुष्कता बनी रहेगी और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस की बढ़त देखी जा सकती है, लेकिन देश के उत्तरी पश्चिमी हिस्से में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण 22 और 23 जनवरी को बूंदाबांदी और हल्की बारिश की संभावना है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.