Move to Jagran APP

Lucknow Weather News: आज साफ रहेगा मौसम, दिनभर चल सकती हैं तेज हवाएं

जनवरी का पहला हफ्ता लगातार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। छह जनवरी को भी अधिकतम पारा 28.9 डिग्री तक पहुंच गया था जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था।

By Anurag GuptaEdited By: Published: Thu, 07 Jan 2021 09:22 AM (IST)Updated: Thu, 07 Jan 2021 09:22 AM (IST)
Lucknow Weather News: आज साफ रहेगा मौसम, दिनभर चल सकती हैं तेज हवाएं
छह जनवरी को भी अधिकतम पारा 28.9 डिग्री तक पहुंच गया था।

लखनऊ, जेएनएन। लखनऊ में बृहस्पतिवार को सुबह की शुरुआत हल्के मध्यम कोहरे व तेज सर्द हवाओं के साथ हुई। बुधवार की तरह आज भी सूरज निकला और धीरे-धीरे कुहासा छंटने लगा। मौसम के अनुसार आज दिन में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी, लेकिन सर्द हवाओं का सिलसिला दिन भर जारी रह सकता है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक बने रहने की संभावना जताई जा रही है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि जनवरी का पहला हफ्ता लगातार गर्मी का रिकॉर्ड तोड़ रहा है। छह जनवरी को भी अधिकतम पारा 28.9 डिग्री तक पहुंच गया था, जो सामान्य से 7.6 डिग्री अधिक था। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री रहा। जोकि सामान्य से 4.9 डिग्री अधिक था। पिछले 10 वर्षों में जनवरी के पहले हफ्ते में इतना अधिक तापमान कभी नहीं रहा। मंगलवार को भी अधिकतम पारा 27.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री दर्ज किया गया था। इससे पहले वर्ष 2014 में एक जनवरी को लखनऊ का अधिकतम तापमान 23.1 डिग्री रहा था। आज प्रदेशभर का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। ज्यादातर जगहों पर धूप खिलेगी। जनवरी के पहले हफ्ते में लगातार चढ़ रहे पारे की वजह पश्चिमी विक्षोभ को बताया जा रहा है।

बुधवार को वाराणसी और फुरसतगंज में अधिकतम तापमान क्रमश 30 व 29 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम तापमान इटावा और बांदा में 6.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा और धूप निकलेगी। कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही भी रह सकती है। दिन में तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.