Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में तेजी से बढ़ रहा Monsoon, अगले तीन दिन भारी बारिश; IMD ने जारी किया अलर्ट

    Updated: Thu, 19 Jun 2025 07:23 AM (IST)

    उत्तर प्रदेश में मानसून ने 4-5 दिन की देरी से दस्तक दी है। मानसून के आगमन के साथ सोनभद्र बलिया मऊ गाजीपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने अ ...और पढ़ें

    Hero Image
    वर्षा के दौरान भीगते हुए जाते लोग। जागरण

    जागरण संवाददाता, लखनऊ। UP Monsoon Update Today: उत्तर प्रदेश में मानसून ने सामान्य समय से चार-पांच दिन देरी से दस्तक दी। सामान्य तौर पर राज्य में मानसून का आगमन 13 जून को होता है।

    मानसून की दस्तक के साथ बुधवार को सोनभद्र, बलिया, मऊ, गाजीपुर समेत उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में अब मानसून तेजी से आगे बढ़ेगा और अगले दो से तीन दिन में लखनऊ सहित 40 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि वर्तमान में जो परिस्थितियां बन रही हैं उसके मुताबिक गुरुवार से प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में वर्षा में वृद्धि होगी। अगले चार दिन यानि रविवार तक 40 से अधिक जिलों में बूंदाबांदी से लेकर भारी बारिश की संभावना है।

    मौसम की अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

    30 जून तक प्रदेशभर में अच्छी बारिश होगी। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और वज्रपात का भी अलर्ट जारी किया है। 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा भी चलेगी, जिससे गर्मी से काफी राहत मिलेगी।

    इस दौरान अधिकतम तापमान में करीब पांच से छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। उत्तर प्रदेश में मानसून की दस्तक से वर्षा में व्यापक वृद्धि की संभावना है। लखनऊ में बुधवार को दिन का पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी देखी गई, जो 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लगातार दूसरे दिन प्रदेश के करीब सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना रहा। राजधानी में गुरुवार को दिन व रात के पारे में और गिरावट हो सकती है।