विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

लखनऊ में विजयादशमी शोभायात्रा के चलते 14 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, इन रूटों से होगा आवागमन

Published: Mon, 19 Oct 2026 10:36 PM (IST)

लखनऊ में राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति द्वारा मंगलवार को श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके चलते सुबह 7 बजे ...और पढ़ें

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

इस फोटो को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

HighLights

  1. मंगलवार को लखनऊ में विजयादशमी शोभायात्रा निकलेगी।

  2. सुबह 7 बजे से 14 रास्तों पर डायवर्जन रहेगा।

  3. आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन में छूट मिलेगी।

जागरण संवाददाता, लखनऊ। राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति ओर से मंगलवार सुबह नौ बजे स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन श्रीराम विजयादशमी शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभा यात्रा 1090 चौराहा से शुरु होकर करीब 68 किलोमीटर घूमकर प्रस्थान स्थल पर ही समाप्त होगी। इसके मद्देनजर सुबह सात बजे से कार्यक्रम की समाप्त होने तक 14 रास्तों पर डायवर्जन रहेगा।

इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन

  • 1090 चौराहा: यहां से अंबेडकर उद्यान चौराहे की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। वाहन समतामूलक चौराहा और डिगडिगा चौराहा होकर जा सकेंगे।
  • दयाल चौराहा: कैप्टन मनोज पांडेय चौराहे की ओर जाने वाले वाहन जनेश्वर मिश्र पार्क होकर निकलेंगे।
  • हुसड़िया अंडरपास: यहां से हनीमैन चौराहे की ओर जाने वाले वाहन शहीद पथ का प्रयोग करेंगे।
  • हनीमैन चौराहा: कठौता चौराहे की ओर जाने वाले वाहन हुसड़िया अंडरपास होकर जा सकेंगे।
  • विजयीपुर अंडरपास: कठौता चौराहे की ओर जाने वाले वाहन शहीद पथ का प्रयोग करेंगे।
  • शाहमीना तिराहा: मेडिकल कॉलेज चौराहे की ओर जाने वाले वाहन टीलेवाली मस्जिद चौराहा होकर निकलेंगे।
  • कोनेश्वर महादेव मंदिर तिराहा: बालागंज चौराहे की ओर जाने वाले वाहन घंटाघर तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा और ग्रीन कारिडोर मार्ग का प्रयोग करेंगे।
  • मोर्चरी तिराहा: यहां से घंटाघर और कोनेश्वर मंदिर की ओर भारी वाहन व बसें नहीं जा सकेंगी। इन्हें टीलेवाली मस्जिद चौराहा, नया पक्का पुल तिराहा, कुड़ियाघाट तिराहा और ग्रीन कॉरिडोर मार्ग से निकाला जाएगा।
  • नक्कास तिराहा: चरक चौराहे की ओर जाने वाले वाहन यहियागंज और रकाबगंज होकर जाएंगे।
  • मेडिकल कालेज चौराहा: चरक चौराहे की ओर जाने वाले वाहन यहियागंज, रकाबगंज और नक्कास होकर निकलेंगे।
  • आलमबाग थाना चौराहा: मवैया तिराहे की ओर जाने वाले वाहन फतेहअली तालाब और कुंवर जगदीश चौराहे से जाएंगे।
  • नाका चौराहा: नत्था तिराहे की ओर जाने वाले वाहन पानदरीबा चौराहा और मोहन होटल तिराहा होकर निकलेंगे।
  • बांसमंडी चौराहा: गुप्ता तिराहे की ओर जाने वाले वाहन लालकुआं, राणाप्रताप चौराहा अथवा नाका चौराहा होकर जाएंगे।
  • पिकेडली तिराहा: बाराबिरवा चौराहे की ओर जाने वाले वाहन लोकबंधु चौराहा और पावर हाउस चौराहा होकर निकलेंगे।

एंबुलेंस को मिलेगी छूट

यातायात पुलिस के मुताबिक, आपात स्थिति में वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं होने पर एंबुलेंस, शव वाहन, फायर सर्विस और स्कूली वाहनों को ट्रैफिक पुलिस या स्थानीय पुलिस की अनुमति से प्रतिबंधित मार्ग से गुजरने दिया जाएगा। यातायात संबंधी सहायता के लिए लोग कंट्रोल रूम के नंबर 9454405155 पर संपर्क कर सकते हैं।